गीता के सिर सजा मिस भारत ऑफ हिमाचल का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटड़ीघाट के धनेड़ गांव की गीता शर्मा ने मिस भारत ऑफ हिमाचल का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। गीता ने यह खिताब अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से दिल्ली में आयोजित ब्यूटी पीजेंट मिस भारत 2019 प्रतियोगिता में जीता है।
प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 12 जुलाई तक करवाया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्पर्धा में तीन राउंड आयोजित किए गए। मंडी की गीता शर्मा ने तीनों ही राउंड में 18 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।
पीजेंट की थीम इंडिया एमिटी एंड फ्री तिब्बत थी। गीता शर्मा ने गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज हमीरपुर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पिता पूर्णचंद्र निजी क्षेत्र में जॉब करते हैं और मां खिमी देवी गृहिणी हैं। गीता का एक भाई और दो बड़ी बहनें हैं।
गीता की दसवीं और जमा दो तक की पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनेड़ से हुई है। गीता ने बताया कि वह सफल मॉडल बनकर बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। गीता ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को दिया है।