{"_id":"5ee0f3ca8ebc3e430c40a3dc","slug":"four-children-stranded-in-flood-waters-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड पार करते बढ़ा जलस्तर, बीचोंबीच फंस गए चार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड पार करते बढ़ा जलस्तर, बीचोंबीच फंस गए चार बच्चे
Wed, 10 Jun 2020 08:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, चुवाड़ी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनेट पंचायत में ननिहाल के घर जा रहे चार बच्चे होबारडी खड्ड में अचानक बढ़े जलस्तर में फंस गए। खड्ड का बढ़ता जलस्तर देख एक बच्ची घबरा गई। उसे एंबुलेंस से चुवाड़ी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने बच्ची का चेकअप किया और स्वस्थ होने पर उसे घर भेजा। अन्य तीन बच्चे सुरक्षित हैं। घटना बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।
विज्ञापन
बनेट पंचायत के कुट तलाई के चार बच्चे अंजना, विनोद, निखिल और वरुण कुडी पंचायत ननिहाल के लिए वाया अवांह पंचायत होकर निकले। होबारड़ी खड्ड में पानी कम होने पर चारों खड्ड को पार करने लगे। खड्ड के बीच पहुंचते ही अचानक जलस्तर बढ़ गया। बच्चों चारों ओर से पानी से घिर गए।
विज्ञापन
एक बच्ची तेज बहाव में कुछ मीटर तक बह गई। उसकी किस्मत अच्छी थी कि तेज बहाव ने उसे खड्ड के किनारे पहुंचा दिया। दो बच्चे पानी का तेज बहाव देख किनारे की तरफ दौड़ गए। एक बच्चा खड्ड के बीचोंबीच फंस गया। उसने पत्थर को पकड़कर निकलने का प्रयास किया। अन्य बच्चों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बच्चों की आवाज को सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और रस्सी के पानी में फंसे बच्चे को निकाला। इसके बाद एक से दूसरे किनारे पर रस्सी बांधकर ग्रामीण खड्ड के पानी के भीतर चेन बनाकर खड़े हो गए और बच्चों को सुरक्षित निकाला। खड्ड में जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था।
उधर, पंचायत प्रधान अवांह सुखलाल ने बताया कि बुधवार को बनेट पंचायत के कुट तलाई से चार बच्चे कुंडी के लिए वाया अवांह जा रहे थे। होबारड़ी खड्ड पार करते समय जलस्तर बढ़ने से बच्चे वहां फंस गए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें खड्ड से निकाला।