फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   deepveer reception jim sarbh and designer rohit bal spotted in same outfit

दीपवीर के रिसेप्शन में एक जैसे कपड़ों में नजर आएं ये दो सेलेब्स, डिजाइनर ने ही दे दिया धोखा

Tue, 04 Dec 2018 03:53 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
deepveer reception jim sarbh and designer rohit bal spotted in same outfit
deepika, ranveer - फोटो : instagram

जब भी किसी शादी या पार्टी में जाना होता है तो हम बहुत दिन पहले ही कपड़ों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर देते हैं। जरा सोचिए इतनी तैयारियों के बाद भी जब फंक्शन में आपको सेम ड्रेस में कोई और नजर आता है तो मानो पूरे किए कराए पर पानी सा फिर जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही दीपिका रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे दो सेलेब्स के साथ हुआ।

विज्ञापन

deepveer reception jim sarbh and designer rohit bal spotted in same outfit
jim sarbh - फोटो : instagram

जिस सेलेब्स के साथ ऐसा हुआ वो हैं जिम सरभ। इस पार्टी में वह रॉयल ब्लू कलर का वेल्वेट अचकन पहनकर पहुंचे थे, जिसे रोहित बाल ने डिजाइन किया था। इस अचकन पर फूलों की कढ़ाई का काम हो रखा था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग जूतियां पहनकर अपने लुक को पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

deepveer reception jim sarbh and designer rohit bal spotted in same outfit
jim sarbh - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की अभी तारीफ ही हो रही थीं कि इसी बीच उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा तक नहीं होगा। दरअसल इसी पार्टी में जिन के ड्रेस के डिजाइनर रोहित बल भी पहुंचे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Follow:- @sidharthmalhotra.fcc for all the latest update about our charm #Sid 🔥🔥 New Pics: @sidmalhotra With @thedinomorea & @rohitbalofficial at Ranveer-Deepika's Wedding reception Tonight 😍❤️ #DeepVeerReception

A post shared by Sidharth Malhotra fansclub😍 (@sidharthmalhotra.fcc) on


विज्ञापन

पार्टी में रोहित खुद भी सेम टू सेम डिजाइन का बंद गले का कोट पहनकर पहुंच गए। दोनों के कपड़ों का रंग और वर्क सेम था। बस फैब्रिक और स्टाइल में थोड़ा फर्क था। रोहित ने कोट पहना था, वहीं जिम ने फुल अचकन पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed