फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zeenat Aman Reveals she took a break from social media for this reason Shares Her New Photo With Note

Zeenat Aman: जीनत अमान ने इस कारण सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी, अब पोस्ट साझा कर गिनवाए इसके फायदे और नुकसान

Fri, 31 May 2024 01:23 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 31 May 2024 01:23 PM IST
सार

जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने पिछले दिनों से सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। इसके साथ ही इसकी वजह का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Zeenat Aman Reveals she took a break from social media for this reason Shares Her New Photo With Note
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। अक्सर वे इंस्टाग्राम पर पुराने दिनों को याद करते हुए पोस्ट साझा करती रहती हैं। मगर कुछ समय से जीनत ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। अब अभिनेत्री ने खुद बताया है कि उन्होंने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। साथ ही उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया है। जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे द्वारा क्लिक की गई अपनी एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन

अभिनेत्री ने बताए सोशल मीडिया पर फायदे और नुकसान दोनों हैं।' 

जीनत अमान ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैंने बिना किसी योजना के सोशल मीडिया से ब्रेक लिया। शायद इसलिए क्योंकि मैं अपने अपना चेहरा देखकर थक गई थी। वास्तव में मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आज की दुनिया उस समय से कितनी अलग है, जब मैंने शुरुआत की थी। यह 70 के दशक में मेरे द्वारा जीए गए जीवन से काफी अलग है।' इसके ही उन्होंने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं इंटरनेट और सोशल मीडिया द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों से खुश हूं। हालांकि इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं।'  

विज्ञापन


Chhota Bheem And The Curse Of Damyaan Review: बड़े परदे पर बाल सिनेमा का नया ‘यज्ञ’, सीक्वल की अभी से तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोलिंग से सावधान रहती हैं जीनत

अभिनेत्री ने लिखा, 'कुछ हद तक सोशल मीडिया ने मशहूर होने के विचार को लोकतांत्रिक बना दिया है। आज थोड़ी प्रतिभा, किस्मत और स्मार्टफोन वाला कोई भी व्यक्ति ऐसा करियर बना सकता है, जो उस समय होता। हां, सोशल मीडिया पर काफी शोर है, लेकिन कई प्रतिभाएं भी हैं, जिसे अब एक मंच मिल गया है।' जीनत ने ट्रोलिंग और इससे निपटने के तरीकों के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, 'मैं ऑनलाइन आसानी से होनी ट्रोलिंग से बहुत सावधान हूं। कैसे कुछ लोग ऑनलाइन उल्टी-सीधी बातें कह देते हैं, जो वे कभी सामने से कहने की हिम्मत नहीं करते।'


View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)


सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कही ये बात

जीनत ने आगे कहा, 'छोटी-छोटी बातों के लिए लोगों को अमान्य करना। उन्हें नीचा दिखाना और उन्हें बदनाम करना मेरे दृष्टिकोण के बिल्कुल विपरीत है। कभी-कभी इस बात को स्वीकार करना कि लोगों की राय अलग-अलग हो सकती हैं, जो ठीक है। बस इतना ही। मुझे उम्मीद है कि आपका शुक्रवार शानदार रहेगा।'

Malaika Arjun: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप? लंबे वक्त तक डेंटिग के बाद इस कारण जुदा हुईं राहें!


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed