{"_id":"5af4b4544f1c1b66098b9263","slug":"youth-gone-exited-for-raja-hasan-bollywood-star-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा हसन स्टार नाइट के लिए युवाओें में भारी जोश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राजा हसन स्टार नाइट के लिए युवाओें में भारी जोश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
Updated Fri, 11 May 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
raja hasan
- फोटो : netpic
अमर उजाला और आकाश ग्रुप द्वारा 13 मई को होने वाली बालीवुड स्टार नाइट में गायक राजा हसन को सुनने के लिए युवाओं में भारी जोश दिख रहा है। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए भी उन्होंने तैयारी कर ली हैं।
रेलवे स्टेडियम में होने जा रहे इस रंगारंग आयोजन में पार्श्व गायक एवं युवा दिलों की धड़कन राजा हसन और विनती सिंह अपनी आवाज से समां बांधेंगे। राजा हसन ने सारेगामपा चैलेंज के जरिए देशवासियों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद एल्बम और फिल्मों के जरिए अपनी आवाज का जादू बिखेरा। शास्त्रीय संगीत के साथ ही राजस्थानी लोकसंगीत में पारंगत राजा पॉप गीतों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।
वल्लाह रे वल्लाह (तीस मार खां), धुन लगी (जय वीरू), आगरे का घाघरा, शरगोशियां (सदियां), बचना ऐ हसीनों (लक्की ब्वॉय), बिल्लो रानी (मी मामू एंड 7), रहिमन इश्क का धागा रे-पानी को तरसते (वेल डन अब्बा), खुदाया (शंघाई) और मौला (डीम्ज अनलिमिटेड) जैसे गीतों ने राजा हसन को शोहरत दिलाई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्टार वॉयस आफ इंडिया फेम विनती सिंह भी अपने सुरों से समां बांधेंगी। इस आयोजन के सह प्रायोजक श्री सांई पास ग्रुप, वासु अर्जुन हुंडई, आकांक्षा होंडा, एरीना एनिमेशन, एमटीएफ (मुरादाबाद ट्रेड फेयर) रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए कूपन की व्यवस्था की है। अखबार में प्रकाशित कूपन के जरिए श्रोता प्रवेश पा सकते हैं। प्रवेश सेंट मैरी की ओर से रेलवे स्टेडियम को जाने वाले रास्ते से होगा।