{"_id":"6ae9a8288457a905910828d0","slug":"ramayana-starcast-fees-from-ranbir-kapoor-yash-sai-pallavi-sunny-deol-to-ravi-dubey-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: रणबीर से लेकर अरुण गोविल तक; जानें स्टारकास्ट को मिली कितनी फीस, क्या पीछे रह गए प्रोड्यूसर यश?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रामायण: रणबीर से लेकर अरुण गोविल तक; जानें स्टारकास्ट को मिली कितनी फीस, क्या पीछे रह गए प्रोड्यूसर यश?
Wed, 04 Nov 2026 06:31 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:31 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।
- इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी से लेकर सनी देओल समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
- आइए जानते हैं कि नमित मल्होत्रा की इस मूवी में सबसे ज्यादा फीस किसने वसूली है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रामायण
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल नितेश तिवारी की 'रामायण' दो दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हालांकि, उससे पहले ये अपनी स्टारकास्ट और भव्य बजट को लेकर लगातार चर्चा में है।फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम', साई पल्लवी माता 'सीता', यश 'रावण' और सनी देओल भगवान 'हनुमान' के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट के अलावा दर्शकों के बीच एक और सवाल काफी दिलचस्पी पैदा कर रहा है कि आखिर इस मेगा बजट फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस किस एक्टर ने ली है?
रणबीर कपूर
- फोटो :
सोशल मीडिया
रणबीर हैं लिस्ट में सबसे आगे
रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में रणबीर कपूर सबसे आगे हैं। उन्हें भगवान राम का किरदार निभाने के लिए दोनों पार्ट मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यानी रणबीर एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि पूरी दो पार्ट की फ्रेंचाइजी के लिए इतनी बड़ी रकम चार्ज कर रहे हैं।

फिल्म 'रामायण' में यश
- फोटो :
सोशल मीडिया
यश को मिल रहे 100 करोड़ रुपये?
फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश भी फीस के मामले में पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश को दोनों पार्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपये मिलने की चर्चा है। यानी रणबीर के बाद यश को फिल्म का सबसे महंगा कलाकार बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यश इस प्रोजेक्ट से बतौर को-प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं।
ऐसे में उनकी कमाई को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि यश बतौर अभिनेता फीस नहीं ले रहे, बल्कि फिल्म के मुनाफे में उनकी हिस्सेदारी हो सकती है। इसलिए उनकी वास्तविक कमाई को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

रणबीर कपूर और साई पल्लवी
- फोटो :
सोशल मीडिया
साई पल्लवी और सनी देओल को कितनी मिला फीस?
फिल्म में माता सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी को दोनों पार्ट के लिए करीब 12 करोड़ रुपये मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्हें प्रत्येक पार्ट के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
वहीं, भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल की फीस भी काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हर पार्ट के लिए करीब 20 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इस तरह दोनों फिल्मों के लिए उनकी कुल फीस लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रवि दुबे
- फोटो :
यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
रवि दुबे और रकुल को मिले कितने करोड़?
टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके रवि दुबे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस किरदार के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने अपने किरदार के लिए लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विवेक ओबेरॉय ने नहीं ली कोई फीस?
बता दें कि फिल्म 'रामायण' में अभिनेता विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति विद्युज्जिह्व के रोल में हैं। वहीं, अभिनेता की फीस को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने किरदार के लिए फीस लेने से इनकार कर दिया और अपनी पूरी फीस दान कर दी।
इसके अलावा बात करें, 'रामायण' में दशरथ का किरदार निभा रहे अभिनेता अरुण गोविल की फीस की तो उन्हें करीब 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि लारा दत्ता को लगभग 3 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात सामने आई थी।

फिल्म रामायण
- फोटो :
इंस्टाग्राम @worldoframayana
4000 करोड़ रुपये का है 'रामायण' का बजट
नितेश तिवारी की 'रामायण' सिर्फ अपनी स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि बजट को लेकर भी सुर्खियों में है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया था। इस प्रोजेक्ट को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।
फिल्म में वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम काम कर रही है। इसके अलावा एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।