OTT रिलीज: अमेजन प्राइम की नई सीरीज में नजर आएंगे मनी हाइस्ट के प्रोफेसर, 19 नवंबर को रिलीज होगी ‘द व्हील ऑफ टाइम’
मनी हाइस्ट के जरिए भारतीय दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने वाले अलवारो अब अमेजन प्राइम वीडियो आने वाली वेब सीरीज द व्हील ऑफ टाइम में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर स्पेनिश क्राइम सीरीज मनी हाइस्ट लोगों का मनोरंजन करने में काफी हद तक सफल रही। इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज के सभी किरदारों को लोगों ने खासा पसंद किया था। विशेषकर सीरीज में प्रोफेसर की भूमिका में नजर आए स्पेनिश अभिनेता अलवारो मोर्ते की अदाकारी को लोगों ने काफी सहारा था।
मनी हाइस्ट की लोकप्रियता के बाद भारतीय दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने वाले अलवारो अब अमेजन प्राइम वीडियो आने वाली वेब सीरीज द व्हील ऑफ टाइम में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर 19 नवम्बर से उपलब्ध रहेगी। रॉबर्ट जॉर्डन के नॉवेल द व्हील ऑफ टाइम पर आधारित यह एक फैंटेसी सीरीज है। इसके पहले सीजन में आठ एपिसोड्स प्रसारित किए जाएंगे।
अलवारो के अलावा इस सीरीज में मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री रोजामुंड पाइक भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं, अलवारो सीरीज में लोगेन एब्लार नामक किरदार निभाते दिखेंगे। खास बात यह है कि सीरीज में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका बोस भी एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। प्रियंका को आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई फिल्म सड़क 2 देखा गया था। फिल्म ने उन्होंने एलेना मोसवानी का किरदार निभाया था।
इस सीरीज में अलवारो के लुक की एक झलक भी सामने आई है। यह सीरीज महिलाओं के एक शक्तिशाली संगठन की कहानी है, जो जादू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आएस सेदई कहा जाता है। रोजामुंड पाइक इस संगठन की सदस्य मोइरेन के रोल में नजर आएंगी। सीरीज में मोइरेन पांच लोगों के साथ दुनिया की सैर पर निकलती है। दरअसल, उसे ऐसा विश्वास है कि उनमें से कोई ड्रैगन का अवतार है, जो इस दुनिया को बचा या खत्म कर सकता है।
वहीं, लोकप्रिय सीरीज मनी हाइस्ट की बात करें तो इस साल सीरीज का आखिरी सीजन रिलीज किया गया। इसका आखिरी भाग 3 दिसंबर को स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस को सीजन के क्लाइमैक्स का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि सभी सीजन में पहली बार प्रोफेसर खुलकर सामने आकर बैंक में जाएगा।