नेटफ्लिक्स की पॉपुलर थ्रिलर वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। सीरीज का आखिरी और फाइनल सीजन शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स की इस क्राइम वेब सीरीज का दर्शक लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों के बीच इस वेब सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब नेटफ्लिक्स ने सीरीज को रिलीज करने के समय का खुलासा किया है।
Money Heist season 5: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ‘मनी हाइस्ट’ का 5वां सीजन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर थ्रिलर वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। सीरीज का आखिरी और फाइनल सीजन शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।
3 दिसम्बर को रिलीज होगी दूसरा भाग
वहीं, इस सीजन का दूसरा भाग 3 दिसम्बर को दोपहर 1ः30 बजे जारी किया जाएगा। बीते सीजन में दर्शकों में जबरदस्त मनोरंजन करने वाली इस सीरीज के फाइनल सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह यह जानने को बेताब है कि इस बार प्रोफेसर की टीम क्या करती है और प्रोफेसर और एलिसिया की लड़ाई का क्या अंत होता है।
स्पेनिश लैंग्वेज वेब सीरीज है मनी हाईस्ट
मनी हाईस्ट एक स्पेनिश लैंग्वेज की वेब सीरीज है। इसमें एलिसिया और प्रोफेसर के बीच की लड़ाई का अंत कैसे होता है, फैंस यह देखने के लिए बेकरार हैं। शुक्रवार को दुनियाभर में इसके फाइनल सीजन को रिलीज किया जाएगा। 10 एपिसोड वाले इस सीजन को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसके पहले भाग में 5 एपिसोड दिखाए जाएंगे, जो शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिए जाएंगे। बाकी बचे पांच एपिसोड के लिए दर्शकों को 3 महीने तक इंतजार करना होगा।
मनी हाइस्ट 5 के पहले वॉल्यूम में पांच एपिसोड्स हैं, जिनके टाइटल इस प्रकार हैं-
एपिसोड 1- द एंड ऑफ द रोड (The End Of The Road)
एपिसोड 2- डू यू बिलीव इन रीइनकारनेशन? (Do You Believe In Reincarnation?)
एपिसोड 3- वेलकम टू द शो ऑफ़ लाइफ़ (Welcome To The Show Of Life)
एपिसोड 4- योर प्लेस इन हेवन (Your Place In Heaven)
एपिसोड 5- लिव मैनी लाइव्स (Live Many Lives)
हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी है उपलब्ध
मनी हाइस्ट के पांचवें सीजन को लेकर लोगों के इंतजार की वजह प्रोफेसर और उनकी टीम का ऐसी सिचुएशन में फंसा होना है, जहां से बचने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि प्रोफेसर अपनी टीम को बचाने के लिए क्या तरकीब निकालता है। 2020 में आए चौथे सीजन में 8 एसिपोड्स थे। नेटफ्लिक्स पर यह शो स्पेनिश के अलावा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है। सीरीज की भारत में लोकप्रियता के चलते इसका हिंदी ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।