फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Friday OTT Release: Chiraiya to Border 2 Jatadhara these Movies And Web Series On Ott This Weekend

OTT Release: इस वीकएंड OTT पर होगी मनोरंजन की बारिश, 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Fri, 20 Mar 2026 02:39 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 20 Mar 2026 02:39 PM IST
सार

Friday OTT Release: मौसम ने करवट ले ली है। कई इलाकों में बारिश हो रही है। सुहावने मौसन ने वीकएंड को और खास बना दिया है। ऐसे में अगर ओटीटी पर घर बैठे कुछ बढ़िया देखने का मन है तो इस वीक ओटीटी पर कई विकल्प हैं। जानिए

विज्ञापन
Friday OTT Release: Chiraiya to Border 2 Jatadhara these Movies And Web Series On Ott This Weekend
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' ने दस्तक दे दी है। संभव है कि आप भी वीकएंड पर इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हों, लेकिन अगर आप घर बैठे ओटीटी पर कुछ देखना चाह रहे हैं तो इस बार की लिस्ट काफी दिलचस्प है। एक्शन से लेकर सस्पेंस तक का डोज दर्शकों को मिलने वाला है। देखिए इस बार की ओटीटी लिस्ट...

विज्ञापन

Friday OTT Release: Chiraiya to Border 2 Jatadhara these Movies And Web Series On Ott This Weekend
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर 2'
सिनेमाघरों में जबर्दस्त कमाई करने के बाद फिल्म 'बॉर्डर 2' अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। यह सीरीज 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस वीकएंड पर आप इसे परिवार के साथ देख सकते हैं। यह फिल्म 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: Chiraiya to Border 2 Jatadhara these Movies And Web Series On Ott This Weekend
चिरैया - फोटो : सोशल मीडिया

चिरैया
दिव्या दत्ता, प्रसन्ना बिष्ट और संजय मिश्रा अभिनीत वेब सीरीज 'चिरैया' इस वीकएंड देखी जा सकती है। यह सीरीज आज 20 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। यह सवेंदनशील कहानी पर आधारित सीरीज है। सीरीज महिला केंद्रित है, मगर यह पुरुषों को भी जरूर देखनी चाहिए। 

Chiraiya Review: ‘ये तो पति का हक है..’, इस सोच को तोड़ती है ‘चिरैया’, रिव्यू में जानें क्याें देखना है जरूरी?

विज्ञापन

Friday OTT Release: Chiraiya to Border 2 Jatadhara these Movies And Web Series On Ott This Weekend
"जटाधारा" में नजर आएंगी सोनाक्षी - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

जटाधारा
सोनाक्षी सिन्हा की एक्शन थ्रिलर फिल्म भी अब ओटीटी पर आ चुकी है। इस फिल्म में एक 'धन पिशाचिनी' (धन के राक्षस) की कहानी के जरिए आस्था और तर्क के बीच के टकराव को दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खास प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि, इसकी सिनेमैटोग्राफी, विज़ुअल इफैक्ट्स और अभिनय की तारीफ हुई थी। 20 मार्च से 'जटाधारा' जी5 पर उपलब्ध है।

 

Friday OTT Release: Chiraiya to Border 2 Jatadhara these Movies And Web Series On Ott This Weekend
अ डिफरेंट मैन - फोटो : सोशल मीडिया

अ डिफरेंट मैन
यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। सेबेस्टियन स्टेन और एडम पियर्सन अभिनीत यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो चेहरे की सर्जरी के बाद बाहरी रूप तो बदल लेता है, लेकिन अपने आंतरिक संघर्षों से नहीं जीत पाता।

Friday OTT Release: Chiraiya to Border 2 Jatadhara these Movies And Web Series On Ott This Weekend
डेडलॉक सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

डेडलॉक सीजन 2
अगर आपको क्राइम मिस्ट्री देखना पसंद है तो 'डेडलोक सीजन 2' आपके लिए शानदार विकल्प है। इस सीजन में डिटेक्टिव डल्सी और एडी रेडक्लिफ एक बार फिर लौट आए हैं। इस बार वे एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाते नजर आएंगे। यह 20 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed