फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   WAVES Summit 2025: Full Schedule Themes and all details about World Audio Visual and Entertainment Summit

Waves Summit 2025: आमिर से लेकर ऐश्वर्या तक करेंगे चर्चा, जानिए अगले तीन दिन वेव्स समिट में क्या होगा?

Fri, 02 May 2025 01:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 May 2025 01:09 AM IST
सार

WAVES Summit 2025 Full Schedule: पहले विश्व वेव्स समिट का आयोजन गुरुवार को हो चुका है। पहले दिन यहां देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। यह समिट 04 मई तक चलेगी। जानते हैं अगले तीन दिनों का शेड्यूल...

विज्ञापन
WAVES Summit 2025: Full Schedule Themes and all details about World Audio Visual and Entertainment Summit
आमिर खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गुरुवार 01 मई को पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आगाज मुंबई में हो चुका है। इस चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पहले दिन देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, चिरंजीवी, अक्षय कुमार, करण जौहर, मोहनलाल, हेमा मालिनी से लेकर नागार्जुन तक मनोरंजन जगत के चर्चित सितारे भी मौजूद रहे और अलग-अलग विषयों पर चर्चा की। जानते हैं अगले तीन दिन समिट में क्या होगा?

विज्ञापन

WAVES Summit 2025: Full Schedule Themes and all details about World Audio Visual and Entertainment Summit
आमिर खान - फोटो : एक्स

दूसरे दिन भी रौनक बिखेरेंगी फिल्मी हस्तियां
गुरुवार को पहले दिन दिग्गजों ने तकनीक और सिनेमा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की। वहीं शुक्रवार 02 मई को भी कई दिलचस्प सेशन होने वाले हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी हिस्सा लेंगे। 'भविष्य के स्टूडियो: भारत को विश्व स्टूडियो मानचित्र पर लाना' नाम के सत्र के साथ दूसरे दिन शुरुआत होगी। इसमें आमिर खान, नमित मल्होत्रा, दिनेश विजन, अजय बिजली, चार्ल्स रोवेन और रितेश सिधवानी बतौर स्पीकर हिस्सा लेंगे। वहीं, मयंक शेखर इस सेशन के मॉडरेटर हैं। इसके बाद दूसरा सत्र है 'भारत का नवप्रवर्तन पुनर्जागरण'!  इसमें किरण मजूमदार शॉ बतौर स्पीकर जुड़ेंगी। वहीं मंच का संचालन मनीत आहूजा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

WAVES Summit 2025: Full Schedule Themes and all details about World Audio Visual and Entertainment Summit
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb

'सिनेमा: द सॉफ्ट पावर' विषय पर बात रखेंगी ऐश्वर्या और ये हस्तियां
अगले सत्र का विषय है, 'भारतीय संस्कृति को विश्व तक ले जाना', इस सत्र में बतौर स्पीकर नीता अंबानी उपस्थित रहेंगी। वही, 'सिनेमा: द सॉफ्ट पावर' विषय पर आयोजित सत्र में ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान और विजय देवरकोंडा बतौर स्पीकर मौजूद होंगे। इस सत्र का संचालन करण जौहर करने वाले हैं। 

विज्ञापन

तीसरे और चौथे दिन के कार्यक्रम
चार दिवसीय समिट में तीसरे-चौथे दिन यानी 03 मई और 04 मई को भी कई दिलचस्प विषयों पर चर्चा होगी। 'लाइव, इमर्सिव और डिजिटल अनुभव: खेल लीग किस तरह नवाचार को बढ़ावा दे रही हैं' विषय पर मनोज बदाले, वीटा दानी, मैथ्यू हेडन और मोनिश शाह बतौर स्पीकर मौजूद रहेंगे। जतिन सप्रू मंच का संचालन करेंगे। वहीं, 'वीएफएक्स पर मास्टरक्लास' विषय पर विंस गेरार्डिस बतौर स्पीकर अपनी बात रखेंगे।

WAVES Summit 2025: Full Schedule Themes and all details about World Audio Visual and Entertainment Summit
निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस विषय पर होगी आमिर खान की मास्टरक्लास
 'भविष्य के स्टूडियो: भारत को विश्व स्टूडियो मानचित्र पर लाना' विषय के अलावा आमिर खान 'भारतीय सिनेमा को पुनर्परिभाषित करना' विषय पर सोलो मास्टरक्लास भी लेंगे। इसके अलावा 'मनोरंजन का भविष्य: ओटीटी अभिनव कहानी कहने, तकनीकी नवाचारों और दर्शकों के अनुभवों को बढ़ावा दे रहा है' विषय पर बात रखने के लिए पैनल में निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवानी और सुदीप शर्मा मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें:
Wave Summit: मॉडलिंग के पेशे में महिलाओं के उत्पीड़न पर कही हैरान करने वाली बात, इटली की मॉडल ने दिया बयान

Waves 2025: शेखर कपूर के रसोइए ने ChatGPT की मदद से लिखी 'मिस्टर इंडिया 2' की स्क्रिप्ट, निर्देशक का खुलासा

Waves 2025: फिल्म नहीं चलती तो खुद को बाथरूम में बंद करके रोते हैं शाहरुख खान, वेव्स समिट में किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed