फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vivek Oberoi opened about when bollywood was avoiding him and it was Akshay Kumar who helped him

Vivek Oberoi: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए विवेक ओबेरॉय, अक्षय कुमार को बताया सच्चा दोस्त

Mon, 26 Feb 2024 07:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 26 Feb 2024 07:33 PM IST
सार


कई बार विवेक ओबेरॉय को अपनी बेबाकी का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है, लेकिन वे आज भी अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'उन दिनों मैं अवसाद से गुजर रहा था। लगभग पूरी इंडस्ट्री ने मेरा बायकॉट कर दिया था।

विज्ञापन
Vivek Oberoi opened about when bollywood was avoiding him and it was Akshay Kumar who helped him
विवेक ओबेरॉय अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
अभिनेता विवेक ओबेरॉय अक्सर फिल्मों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बॉलीवुड में उनका सफर बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा है। अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले इस स्टार को बॉलीवुड में बायकॉट का सामना करना पड़ा था। हाल ही में, अभिनेता एक इंटरव्यू के दौरान अपने बुरे वक्त को याद कर भावुक होते दिखाई दिए। साथ ही साथ उन्होंने उन मुश्किल दिनों के साथी रहे अक्षय कुमार का भी शुक्रिया अदा किया। 

अक्षय ने किया था कॉल 
कई बार विवेक ओबेरॉय को अपनी बेबाकी का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है, लेकिन वे आज भी अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'उन दिनों मैं अवसाद से गुजर रहा था। लगभग पूरी इंडस्ट्री ने मेरा बायकॉट कर दिया था। मुझे नहीं लगता था कि मैं इससे कभी भी उबर पाऊंगा। उन्हीं दिनों मुझे एक कॉल आया और वह कॉल अक्षय कुमार का था।'
विज्ञापन

Kareena Kapoor: तैमूर के प्रति पैपराजी के जुनून से परेशान करीना को सैफ ने संभाला, बोलीं- हम भाग नहीं सकते!

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ने की मदद की पेशकश 
विवेक अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'अक्षय ने कॉल कर मुझसे कहा कि देखो आप जो भी महसूस कर रहे हैं मुझसे साझा कीजिए। मैं अभी शूटिंग में व्यस्त हूं इसलिए मिलने नहीं आ पाऊंगा, लेकिन जैसे ही मेरे पास कोई भी ऑफर आएगा मैं उन्हें आपके पास भेजूंगा। आप बात कीजिएगा और यकीन रखिए सब ठीक हो जाएगा। ऐसा कौन करता है किसी के लिए, जो उन्होंने मेरे लिए किया है।' 

Jackky Bhagnani: रकुल से शादी के बाद काम पर लौटे जैकी, फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज पर है पूरा ध्यान


लॉबी के खिलाफ मेरा साथ दिया 
'कंपनी' और 'साथिया' जैसी हिट फिल्म देने के बावजूद विवेक ओबेरॉय को वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। विवेक ने इस विषय पर कहा, 'देखिए बॉलीवुड में एक लॉबी है जिसके खिलाफ अगर आप जाएंगे तो आपके लिए यह परेशानी की बात हो सकती है, लेकिन अक्षय ने उस दौर में मेरा साथ दिया। मैं उम्र भर उनकी इस दोस्ती के लिए शुक्रगुजार रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed