फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew star Kareena Kapoor talks about dealing with paparazzi obsession with her kids said Saif Ali Khan helped

Kareena Kapoor: तैमूर के प्रति पैपराजी के जुनून से परेशान करीना को सैफ ने संभाला, बोलीं- हम भाग नहीं सकते!

Mon, 26 Feb 2024 06:52 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 26 Feb 2024 06:52 PM IST
सार


फिल्म स्टार होने के साथ-साथ करीना कपूर तैमूर अली और जेह की मां भी है। उनके बेटे तैमूर के प्रति मीडिया में एक अलग किस्म का जुनून देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Crew star Kareena Kapoor talks about dealing with paparazzi obsession with her kids said Saif Ali Khan helped
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
एक से बढ़कर के हिट फिल्म देने वाली करीना कपूर खान अभिनेत्री होने के साथ एक पत्नी और मां भी हैं। इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'क्रू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दर्शकों में अभी से ही करीना की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान करीना अपने करियर के साथ अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर भी खुलकर बातें करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने बच्चों को  मीडिया के प्रति सहज कैसे रख पाती हैं। 

मैं मशहूर हूं!
फिल्म स्टार होने के साथ-साथ करीना कपूर तैमूर अली और जेह की मां भी है। उनके बेटे तैमूर के प्रति मीडिया में एक अलग किस्म का जुनून देखने को मिलता है। जब उनसे पूछा गया कि वे कैसे पैपराजी को हैंडल करती हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'देखिए मुझे पता है कि मैं मशहूर हूं और पैपराजी मेरे बच्चों की तस्वीर लेना चाहेंगे। यह एक जाहिर सी बात है। इस एक सोच ने मेरे लिए काफी चीजों को आसान कर दिया। मैंने कभी भी पैपराजी को मना नहीं किया तैमूर की फोटो क्लिक करने से। जब भी तैमूर या जेह बाहर निकलते हैं मीडिया में उनकी फोटो आती ही है और यह अब मेरे लिए एक नॉर्मल सी बात है।'
विज्ञापन


Jackky Bhagnani: रकुल से शादी के बाद काम पर लौटे जैकी, फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज पर है पूरा ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


तैमूर के लिए सामान्य बात है 
करीना कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'अगर मैं परेशान होती तो तैमूर भी परेशान होता। देखिए, पैपराजी को देखकर अगर मैं कहती कि यह क्या हो रहा है या फोटो क्यों क्लिक कर रहे हो तब तैमूर के लिए वह एक असामान्य चीज होती, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया। अब पैपराजी के सामने तैमूर और जेह दोनों ही बेहद कम्फर्टेबल हैं।'

To Kill A Tiger Trailer: प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया 'टू किल ए टाइगर' का ट्रेलर, गदगद हो उठे दर्शक

सैफ ने की मदद  
बॉलीवुड में कई मशहूर हस्तियां अपने बच्चों को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चों की परवरिश पर इस लाइमलाइट का गलत असर पड़ेगा। वहीं, करीना कपूर इससे अलग राय रखती हैं। करीना कहती हैं, 'शुरू में मैं एकाध बार तैमूर के लिए परेशान हो जाती थी। तब उन दिनों सैफ ने मुझे काफी समझाया। उन्होंने मुझसे कहा कि हम इससे भाग नहीं सकते हैं इसलिए हम बिल्कुल सामान्य व्यवहार करेंगे। अगर हम शांत रहेंगे तो तैमूर के ऊपर कोई भी गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed