फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vikrant massey will play role of gurudev sri sri ravi shankar in upcoming movie white

Vikrant Massey: श्री श्री रविशंकर का रोल करेंगे विक्रांत मैसी, 'पठान' फेम सिद्धार्थ आनंद करेंगे प्रोड्यूस

Fri, 25 Apr 2025 01:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 25 Apr 2025 01:06 PM IST
सार

Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत मैसी एक शानदार थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका अदा करेंगे। जानिए फिल्म को लेकर क्या है अपडेट।

विज्ञापन
Vikrant massey will play role of gurudev sri sri ravi shankar in upcoming movie white
विक्रांत मेसी फिल्ममेकर्स के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी पिछली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। अब उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट हाे गई है। इस फिल्म में वो आध्यात्म का रास्ता अपनाकर, शांति का पाठ पढ़ाते दिखेंगे। खास बात यह है कि अपनी अगली फिल्म में विक्रांत आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और उनके फैंस को उनका एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम और कब शुरू होगी शूटिंग?
विक्रांत मैसी अभिनीत इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म का नाम है 'व्हाइट', जिसे मोंटू बस्सी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां कोलंबिया में चल रही है। इसी साल जुलाई से फिल्म की शूटिंग शूरू होने वाली है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kristen Stewart: छह साल की डेटिंग के बाद 'ट्विलाइट' फेम बेला ने की शादी, पार्टनर ने शेयर किए फोटो, लिखा- आई डू

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक आधुनिक शांति निर्माण का एक अनसुना अध्याय होगा। यह फिल्म बताएगी कि कैसे कोलंबिया में भयानक तरीके से 52 साल लंबे गृहयुद्ध का समाधान हुआ। उसी पर आधारित होगी फिल्म की कहानी कहानी, जो शक्तिशाली और प्रेरणा देने का काम करेगा। 



यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकी हमले से पहले पहलगाम में था यह एक्टर, लोगों से नफरत की बजाय एकजुट होने का किया आग्रह

फिल्म की प्रोडक्श टीम के बारे में एक नजर
विक्रांत मैसी अभिनीत 'व्हाइट' फिल्म का निर्देशन मोंटू बस्सी द्वारा किया जाएगा। सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जो मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म को पीसक्राफ्ट पिक्चर्स का सहयोग भी मिलेगा। 

विक्रांत मैसी का वर्कफ्रंट
अगर विक्रांत मैसी के काम की बात करें तो उन्होंने '12वीं फेल' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। आखिरी बार अभिनेता को 'द साबरमती रिपोर्ट' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन धीरज सरना द्वारा किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed