Kristen Stewart: छह साल की डेटिंग के बाद 'ट्विलाइट' फेम बेला ने की शादी, पार्टनर ने शेयर किए फोटो, लिखा- आई डू
Kristen Stewart-Dylan Meyer Marriage: हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट और उनकी पार्टनर डायलन मेयर अब ऑफिशियली शादी कर चुके हैं। इसको लेकर डायलन मेयर ने खुद कंफर्म किया है। जानिए उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा है।
विस्तार
‘ट्विलाइट’ की बेला यानी कि अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपनी पार्टनर डायलन मेयर के साथ अंतत: अब शादी कर ली है। पिछले काफी वक्त से दोनों के अफेयर की चर्चाएं चल रही थीं। जिसके बाद बीते चार दिन पहले दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं जिनमें ये दावा किया गया था कि क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर ने शादी कर ली है। लेकिन अब डायलन मेयर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इस बात की पुष्टि की है कि दोनों की शादी हो चुकी है।
डायलन मेयर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया कंफर्म
डायलन मेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए डायलन मेयर ने क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ अपनी शादी को कंफर्म किया है। इन तस्वीरों में कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए डायलन मेयर ने कैप्शन में लिखा है, “आई डू, आई रियली-रियली-रियली डू।” डायलन मेयर की इस पोस्ट पर अब लोग कपल को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: फिल्म 'ट्विलाइट' फेम एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने गर्लफ्रेंड से ...
2013 में फिल्म सेट पर हुई मुलाकात
क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर साल 2013 में एक फिल्म के सेट के दौरान मिले थे। यहीं से दोनों के बीच प्यार पलना शुरू हुआ। 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। जबकि 2021 में क्रिस्टन स्टीवर्ट ने ये जानकारी दी थी कि उन्होंने डायलन मेयर के साथ सगाई की कर ली है। इसके बाद से ही दोनों की शादी का लोग इंतजार कर रहे थे। अब लगभग छह साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली है।
यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: लटक कर एक्सरसाइज करती नजर आईं प्रीति जिंटा, लिखा- आप तब तक जवान हैं, जब तक...
ट्विलाइट के सेट पर रॉबर्ट पैटिनसन से क्रिस्टन को हुआ था प्यार, चार साल चला रिलेशन
‘ट्विलाइट’ फेम क्रिस्टन स्टीवर्ट इससे पहले ट्विलाइट के अपने को-स्टार रॉबर्ट पैटिनसन के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों फिल्म के दौरान ही एक-दूसरे के करीब आ गए थे। जिसके बाद दोनों का अफेयर लगभग चार सालों तक चला था। हालांकि, 2013 में दोनों ने अपने अलग होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। ऐसा कहा जाता है कि रॉबर्ट के साथ रिलेशनशिप के दौरान ही क्रिस्टन किसी और के साथ रिलेशन में आ गई थीं। जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था।