Urfi Javed: लखनऊ का नाम बदलने पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा, धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात
अब एक बार फिर उर्फी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने के डिबेट पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही धर्म के लेकर भी बड़ी बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने अतरंगी कपड़ों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आए दिन उर्फी अपने कपड़ों या अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटती हैं फिर चाहे उन्हें इसका खामियाजा ही क्यों न चुकाना पड़े। अब एक बार फिर उर्फी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम बदलने के डिबेट पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही धर्म को लेकर भी बड़ी बात कही है।
हाल ही में, उर्फी ने ट्विटर पर लखनऊ के नाम बदलने पर अपना रिएक्शन दिया और अपनी इस ट्वीट के साथ एक न्यू वेब साइट की स्टोरी की हेडलाइन को शामिल किया है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ के नाम बदलने वाले बयान को लेकर था। उर्फी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोई इसका फायदा बताओ, मैं एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में रहना चाहती हूं, न कि हिंदू और मुस्लिम राष्ट्र में।'
Bollywood: अपनी ही फिल्म की हीरोइनों पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड डायरेक्टर्स, फिर क्यों नहीं हो पाए एक?
उर्फी के इस बयान के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि उर्फी को इस ट्रोलिंग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि आए दिन वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। एक ट्विटर यूजर ने उर्फी के इस ट्वीट पर कमेंट कर लिखा है, 'गुलामी से आजादी का अनुभव होगा। केवल एक राष्ट्रवादी ही इसे समझ सकता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि- 'अगर आप नेचुरल हैं, तो क्यों परेशान हो रही हो, इसका फायदा है तभी तो चेंज हो रहा है।'
Faida batao koi Iska ? I want to stay In a democratic rashtra ! Neither Hindu rashtra nor muslim rashtra . pic.twitter.com/uDPwj4d2xr
— Uorfi (@uorfi_) February 9, 2023Faida batao koi Iska ? I want to stay In a democratic rashtra ! Neither Hindu rashtra nor muslim rashtra . pic.twitter.com/uDPwj4d2xr
— Uorfi (@uorfi_) February 9, 2023