फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TMKOC Fame Shailesh Lodha Wins Case Against Asit Modi To Get Over one Crore From Producer

TMKOC: असित मोदी के खिलाफ शैलेष लोढ़ा की बड़ी जीत, मेकर्स को चुकाना होगा एक करोड़ से अधिक का बकाया

Sat, 05 Aug 2023 04:48 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 05 Aug 2023 04:48 PM IST
सार

शैलेष लोढ़ा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को छोड़ते वक्त असित मोदी और बाकी मेकर्स पर पैसों का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाया था। अब इस केस में लोढ़ा को बड़ी जीत हासिल हुई है। 

विज्ञापन
TMKOC Fame Shailesh Lodha Wins Case Against Asit Modi To Get Over one Crore From Producer
शैलेष लोढ़ा-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तकरीबन 14 वर्ष तक शो का हिस्सा रहने के बाद एक्टर शैलेष लोढ़ा ने वर्ष 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। शैलेष ने निर्माता असित मोदी और अन्य निर्माताओं पर उनके लंबित बकाया का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था, और इसके लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से भी संपर्क किया था। वहीं, शैलेष को अब अपने हक की लड़ाई में जीत हासिल हुई है। लोढ़ा ने मोदी के खिलाफ केस जीत लिया है। 

विज्ञापन

असित मोदी के खिलाफ शैलेष लोढ़ा की जीत 

लोढ़ा की ओर से मेकर्स के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे का फैसला मई महीने में आया था। दिवाला और दिवालियापन संहिता की धारा 9 के तहत, मामले की सुनवाई वर्चुअल हियरिंग के जरिए हुई और पक्षकारों के वकील द्वारा सहमति की शर्तों के अनुसार पक्षों के बीच मामले को शैटल डाउन किया गया। समझौते की शर्तों के अनुसार, अब शो के मेकर असित मोदी की ओर से शैलेष को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 1,05,84,000 (एक करोड़ पांच लाख 84 हजार रुपए) की राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस जीत पर लोढ़ा का कहना है कि उनकी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माताओं के साथ लड़ाई कभी पैसों के बारे में नहीं थी। हालांकि, यह न्याय मांगने और अपना आत्म सम्मान पाने के बारे में थी। 

विज्ञापन


Sushmita Sen: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

लोढ़ा ने खोली असित मोदी की पोल 

लोढ़ा ने बातचीत में आगे कहा कि चीजें तब बिगड़ गईं जब मोदी ने उनसे बकाया चुकाने के लिए कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इसमें अन्य बातों के अलावा एक्टर के मीडिया से बात नहीं करने जैसी शर्तें भी थीं। एक्टर ने कहा, 'मैं हाथ-पैर मारने पर नहीं झुका। मैं अपना पैसा पाने के लिए किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर क्यों करूंगा।' लोढ़ा ने दावा किया कि निर्माताओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जीतने के बाद, एक अन्य एक्टर जो टीएमकेओसी का हिस्सा हैं को भी तीन वर्ष का लंबित बकाया हासिल हुआ है। हालांकि, लोढ़ा ने दूसरे एक्टर के नाम का खुलासा करने से परहेज किया। 


Swatantrya Veer Savarkar: फिल्म को लेकर रणदीप हुड्डा के नोटिस पर निर्माता का पलटवार, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई

विवादों में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक लोकप्रिय सिटकॉम है। हालांकि, यह शो बीते कुछ समय से गलत कारणों से सुर्खियों में है। लोढ़ा की तरह, नेहा मेहता और राज अनादकट जैसे अन्य पूर्व स्टार्स ने भी शो के लिए अपना पारिश्रमिक नहीं मिलने की शिकायत की थी। हाल ही में जेनिफर मिस्त्री ने मोदी पर यौन उत्पीड़न और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। एक्ट्रेस प्रिया आहूजा, मोदी को सैडिस्ट बता चुकी हैं। हालांकि, असित मोदी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मोदी का कहना है कि वह शो से जुड़े सभी लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed