फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thursday Box Office Report Shraddha Kapoor Stree 2 and Vijay The Greatest of All Time Movies Latest Collection

Box Office Report: 'स्त्री 2' का सिंहासन हिलाना मुश्किल! 600 करोड़ से सिर्फ इतने कदम दूर, 'गोट' का रहा ऐसा हाल

Fri, 13 Sep 2024 11:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Sep 2024 11:07 AM IST
सार

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 रिलीज के पांचवे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 29वें दिन इस फिल्म ने करोड़ों में कमाई की।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Shraddha Kapoor Stree 2 and Vijay The Greatest of All Time Movies Latest Collection
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

विस्तार

इस वक्त सिनेमाघरों में दो चर्चित फिल्में लगी हैं। बॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए 'स्त्री 2' है। वहीं, दलपति विजय अभिनीत साउथ फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (गोट) भी लगी हुई है। स्त्री 2 अपनी रिलीज का एक महीना बॉक्स ऑफिस पर पूरा करने जा रही है, लेकिन इसकी चमक अब भी बरकरार है। फिल्म की कमाई अब भी करोड़ों में हो रही है। इसका लक्ष्य अब 600 करोड़ क्लब में नाम दर्ज कराना है। वहीं, बड़े बजट में बनी गोट भी औसत प्रदर्शन कर रही है। कल शुक्रवार को किस फिल्म ने कितने कमाए, आइए जानते हैं....

विज्ञापन

The Buckingham Murders Review: केट विंस्लेट के करिश्मे का करीना ने साधा प्रतिबिंब, हंसल की एक और दर्शनीय फिल्म

विज्ञापन

Thursday Box Office Report Shraddha Kapoor Stree 2 and Vijay The Greatest of All Time Movies Latest Collection
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

600 करोड़ है अगला लक्ष्य
फिल्म स्त्री 2 अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई। इस साल मनोरंजन के लिए तरसे रहे और एक अच्छी फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए तो मानो 'स्त्री 2' के रूप में एक बड़ा तोहफा मिल गया। पहले ही दिन इसने बंपर शुरुआत की और दूसरे दिन तो फिल्म 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो गई। चौथे दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। देखते ही देखते इसने 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया और अब अगला लक्ष्य 600 करोड़ रुपये है। महीनेभर बाद भी फिल्म जितना कमा रही है तो उम्मीद की जा सकती है कि यह लक्ष्य भी फिल्म हासिल कर ही लेगी।
Vijay Varma: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद मीडिया पर फूटा विजय वर्मा का गुस्सा, रवैया देख दी ये नसीहत

Thursday Box Office Report Shraddha Kapoor Stree 2 and Vijay The Greatest of All Time Movies Latest Collection
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 ने बुधवार को करीब  3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, अगले दिन कल यानी पांचवे गुरुवार और 29वें दिन फिल्म की कमाई 2.75  करोड़ रुपये रही। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 539.35  करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। 
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी ने पकाया सत्तू का पराठा, कहा- खुश्किस्मत हूं, शादी के बाद खाना बनाने का दबाव नहीं

विज्ञापन

Thursday Box Office Report Shraddha Kapoor Stree 2 and Vijay The Greatest of All Time Movies Latest Collection
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय की फिल्म की कमाई रही इतनी
इसके साथ दलपति विजय की फिल्म 'गोट' भी सिनेमाघरों में लगी है। यह मेगा बजट फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। हालांकि, इसकी कमाई बजट के मुताबिक शानदार तो नहीं कही जाएगी, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन खराब भी नहीं है। दलपति विजय की 'गोट' ने गुरुवार को कल आठवें दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म को टोटल कारोबार अब 177.75 करोड़ रुपये हो गया है। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी 'गोट' के वीकएंड पर एक बार फिर कमाई बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed