{"_id":"66e3cc5a479325d9c20b8e5b","slug":"bollywood-actress-sonakshi-sinha-said-she-do-not-feel-pressured-to-cook-after-marriage-with-actor-zaheer-iqbal-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: सोनाक्षी ने पकाया सत्तू का पराठा, कहा- खुश्किस्मत हूं, शादी के बाद खाना बनाने का दबाव नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी ने पकाया सत्तू का पराठा, कहा- खुश्किस्मत हूं, शादी के बाद खाना बनाने का दबाव नहीं
Fri, 13 Sep 2024 10:54 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:54 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आजकल महिलाएं शादी के बाद खाना बनाने का दबाव नहीं महसूस करती, क्योंकि अब लोग समझते हैं कि उन्हें निजी कामों के अलावा पेशेवर काम भी संभालने पड़ते हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हिंदी सिनेमा के मशहूर कपल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे के प्रति प्यार जताते नजर आते हैं। इसके अलावा दोंनों अक्सर चर्चाओं में भी बने रहते हैं। दोनों इस साल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे। इस बीच अभिनेत्री ने शादी के बाद के जीवन को लेकर बात की है। उन्होंने हाल में ही कहा कि आजलकल महिलाएं शादी के बाद खाना बनाने का दबाव महसूस नहीं करती हैं, क्योंकि लोग ये समझते हैं कि अब उन्हें निजी कामों के अलावा पेशेवर कामों को भी संभालना पड़ता है।
विज्ञापन
आजकल महिलाओं पर खाने बनाने का दबाव नहीं- सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री ने गुरुवार को एक डिजिटल ट्रैवल कंपनी के प्रचार कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा, आज के समय में महिलाओं पर खाना बनाने का ऐसा कोई दबाव नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं कि महिलाओं की अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी भी है। यह भी दिलचस्प बात है और मैं वास्तव में खुशकिस्मत हूं कि मुझ पर खाना बनाने का कोई दबाव नहीं है। मैं खाना बनाना भी चाहती हूं, तो यह इसलिए होगा क्योंकि मैं इसे करना चाहती हूं, मुझपर कोई दबाव नहीं होगा।"
विज्ञापन
Vijay Varma: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद मीडिया पर फूटा विजय वर्मा का गुस्सा, रवैया देख दी ये नसीहत
विज्ञापन
सोनाक्षी ने बनाया सत्तू का पराठा
सिन्हा एक डिजिटल ट्रैवल कंपनी के प्रचार कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ उनके पति इकबाल भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने सत्तू का परांठा पकाया, जबकि इकबाल ने एवोकाडो सुशी तैयार किया। अभिनेत्री ने कहा कि यह पहली बार है, जब उन्होंने खाना बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास से उनकी मां पूनम सिन्हा काफी खुश होंगी। अभिनेत्री ने कहा, "यह पहली बार है, जब मैंने वास्तव में कुछ पकाने का प्रयास किया है। वो भी इतने सारे लोगों के सामने। मैं बहुत दबाव में थी, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने काफी अच्छा किया। मैंने इसका आनंद लिया और मैं भविष्य में भी बहुत कुछ बनाना सीखना चाहूंगी।"
Bigg Boss 18: सोच से भी ज्यादा मजेदार होगा भाईजान का 'बिग बॉस 18', मुनव्वर फारूकी के नाम की चर्चा हुई तेज
भारतीय भोजन है सोनाक्षी का पसंदीदा व्यंजन
सोनाक्षी ने आगे कहा कि भारतीय भोजन उनका पसंदीदा व्यंजन है। उन्होंने कहा, "मैं आमतौर पर अपनी यादों को भोजन से जोड़ना पसंद करती हूं। मैं जब बड़ी हो रही थी, तो मैं बहुत यात्रा करती थी। हर छुट्टी पर हम दादी से मिलने जाते थे, जो पटना में रहती थीं। वह हमें हमें लिट्टी चोखा, सत्तू के परांठे जैसे बेहतरीन बिहारी भोजन खिलाती थीं। मैं वास्तव में उन चीजों के लिए अब काफी तरसती हूं। " इस दौरान सोनाक्षी ने कहा कि छुट्टियां मनाने के लिए उनकी पसंदीदा जगह गोवा है। वहीं, इकबाल ने कहा कि उन्हें केरल में घूमना काफी पसंद आता है।
पति के जन्मदिन पर इलियाना ने साझा की खास तस्वीर