फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   these stars participate on screening of Binny and Family see looks of Bollywood celebs

Binny and Family: बिन्नी एंड फैमिली की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, अपने लुक्स से छाईं ये अभिनेत्रियां

Thu, 26 Sep 2024 10:30 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Sep 2024 10:30 AM IST
सार

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन की फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कई दिग्गज सितारे पहुंचे, आइए आपको बताते हैं कौन से सितारे इस दौरान आए नजर।

विज्ञापन
these stars participate on screening of Binny and Family see looks of Bollywood celebs
बिन्नी एंड फैमिली की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन की अपकमिंग फिल्म 'बिन्नी एंड फैमली' कल यानी 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। आइए जानते हैं अंजिनी धवन की फिल्म की स्क्रीनिंग में किन सितारों ने लगाए चार चांद।

विज्ञापन

these stars participate on screening of Binny and Family see looks of Bollywood celebs
अंजिनी के साथ डेविड धवन और जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अंजिनी धवन की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए डेविड धवन और जैकी श्रॉफ पहुंचे थे। जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में पैपराजी से मिलते दिखाई दिए। जैकी इस इवेंट में भी एक पौधा लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

these stars participate on screening of Binny and Family see looks of Bollywood celebs
अरबाज खान, ताहा शाह बदुशा, सुनील ग्रोवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान, ताहा शाह बदुशा और सुनील ग्रोवर पहुंचे। सभी अभिनेता अपने डैशिंग अवतार में नजर आ रहे थे। सुनील अपने अलग और मजाकिया अंदाज में पैपराजी से मिले। उन्होंने पैपराजी को फ्लाइंग किस भी दी।
विज्ञापन

these stars participate on screening of Binny and Family see looks of Bollywood celebs
खुशी कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अंजिनी धवन की फिल्म स्क्रीनिंग में खुशी कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और सौम्या टंडन ने अपनी खूबसूरत अदाओं से जलवा बिखेरा। खुशी ने इवेंट के लिए ब्लैक क्रॉप टॉप और जींस कैरी की थी। वहीं, क्रिस्टर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। सौम्या टंडन ने भी ब्लैक एंड ब्लू आउट फिट इस इवेंट के लिए कैरी किया था।

these stars participate on screening of Binny and Family see looks of Bollywood celebs
जरीन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान भी इस स्क्रीनिंग में पहुंचीं। उन्होंने स्क्रीनिंग के लिए ब्लैक टॉप के साथ ब्लू जींस पहनी थीं। अपने इस लुक में जरीन खूबसूरत लग रही थीं।

these stars participate on screening of Binny and Family see looks of Bollywood celebs
अंजिनी धवन के साथ राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम राजेश कुमार भी इस स्क्रीनिंग में अपने फंकी लुक में पहुंचे थे। उन्होंने अंजिनी को फिल्म की बधाई दी और साथ में फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed