फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   zee zindagi is now ready to close pakistani serials

जी जिंदगी पर अब नहीं दिखाए जाएंगे पाकिस्तानी सीरियल

Sat, 24 Sep 2016 01:27 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
zee zindagi is now ready to close pakistani serials
जी जिंदगी पर प्रसारित होने वाले सीरियल

उड़ी आतंकी हमलों का खामियाजा पाकिस्तानी कलाकारों को भुगतना पड़ रहा है। उनके खिलाफ बॉलीवुड और टीवी जगत का एक खेमा लामबंद हो गया है। पिछले दो दिनों में राज ठाकरे की पार्टी मनसे पहले ही पा‌किस्तानी कलाकारों को बोरिया-बिस्तर बांध लेने की धमकी जारी कर चुका है और अब एंटरटेनमेंट चैनल जीटीवी के प्रमुख डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने ट्वीट किया कि जी ग्रुप जिंदगी चैनल पर प्रसारित होने वाले पाकिस्तानी सीरियलों को बंद करने पर विचार कर रहा है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने को भी कहा है। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी कलाकारों के पास मुंबई छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय

zee zindagi is now ready to close pakistani serials
जी जिंदगी

ऐसा भारत-पाकिस्तान के पुराने रिश्तों में पहली बार है जब एक बड़े चैनल के प्रमुख का पाकिस्तान विरोधी बयान आया हो। करण जौहर की आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का भी मनसे ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है क्योंकि उस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं। मनसे से जुड़े लोगों का तर्क है कि सरहद पार से आतंकी हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं। पाकिस्तानी कलाकारों के पास मुंबई छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय है। वो बात मान लें अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें।

सुभाष चंद्रा और मनसे के अलावा मुंबई में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कुछ लोग उड़ी हमलों में मारे गए जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पीस मार्च भी निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैनल का मालिक यह तय नहीं कर सकता कि कौन इस देश में रहे

zee zindagi is now ready to close pakistani serials
सुशांत सिंह

वहीं फिल्म और टीवी जगत से जुड़े लोगों की सबसे बड़ी संस्था सिंटा है। उसके प्रमुख सुशांत सिंह ने सुभाष चंद्रा के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उनके मुताबिक जब तक किसी भी विदेशी कलाकार के पास वैलिड वर्क वीजा है वो संबं‌धित देश में काम करने को आजाद है। वो कोई गलत काम नहीं कर रहे। हां उनके खिलाफ कोई सरकारी पॉलिसी हो तब कोई कदम उठाया जा सकता है। किसी चैनल का मालिक यह तय नहीं कर सकता कि कौन इस देश में रहे और कौन न रहे? बहरहाल, जी जिंदगी सुभाष चंद्रा जी का अपना चैनल हैं। उसमें प्रसारित होने वाले सीरियलों को बंद करने से कोई मना नहीं कर सकता। अगर ऐसा होता है तो दुख होगा क्योंकि उस चैनल पर अच्छे शो आते हैं।

उन्होंने बताया कि वो इस बारे में कई बार ब्रॉडकास्टर्स को कह चुके हैं कि वो पाकिस्तान के शो से सीखें। उनके पास कितनी उम्दा कहानियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed