फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   When Amitabh Bachchan cut vegetables

बीवी के कहने पर ये क्या करने लगे अमिताभ बच्चन, तस्वीरें अवाक कर देंगी

Wed, 14 Sep 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
When Amitabh Bachchan cut vegetables

आप तो जानते हैं कि इन दिनों एक्टर्स को फिल्म के प्रमोशन के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं फिर चाहे कोई नायक हो या महानायक। बात हो रही है अमिताभ बच्चन की जो इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'पिंक' की प्रमोशन में जुटे हैं। यहां उन्हें प्रमोशन के लिए भिंडी तक काटनी पड़ी।

विज्ञापन


दरअसल, अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म पिंक की प्रमोशन के लिए टीवी शो झलक दिखला जा के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी कुछ किया और साथ ही शो की टीम के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन


 शो में मजा तब आया जब होस्ट मनीष पॉल हाथ में भिंडी से भरा कटोरा लेकर पहुंचे। उन्होंने साथ ही ऐसा जताया कि उनकी जया बच्चन से बात हो रही है। इस एक तरफा नकली कॉल में तब ट्विस्ट आया जब मनीष पॉल ने कहा कि जया बच्चन, अमिताभ बच्चन से भिंडी कटवाना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब जया बच्चन के कहने पर अमिताभ बच्चन ने काटी भिंडी !

When Amitabh Bachchan cut vegetables

अब जया जी कहें और अमिताभ न करें ऐसा हो नहीं सकता। हुआ भी यही अमितभा बच्चन अपनी सीट से उठे और भिंडी काटने लगे। झलक दिखल जा के मंच से बिना डांस किए कोई कैसे जा सकता है। हुआ भी यही, भिंडी काटने के अलावा बच्चन साहब ने यहां डांस भी किया।

उन्होंने टीम के साथ खूब मस्ती की। साथ ही मनीष पॉल के साथ एक सेल्फी भी ली। झलक दिखला जा के इस एपिसोड का प्रसारण कलर्स टीवी पर इस शनिवार रात 10 बजे होगा। बता दें कि इस सीजन में शो पर बच्चन साहब की यह पहली एंट्री है। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करेंः

https://www.youtube.com/watch?v=dm1G8TL_uuU&feature=player_embedded

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed