फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   vivek dahiya share his college life moment

कभी पिज्जा डिलीवरी और होटल में पोंछा लगाता था ये स्टार, अब बना पॉपुलर हीरो

Sat, 11 Mar 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Sat, 11 Mar 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
vivek dahiya share his college life moment
व‌िवेक

टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' से पॉपुलर होने वाले विवेक दहिया इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं। उन्होंने इसी सीरियल की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से पिछले साल शादी की थी। शादी के बाद दोनों के हनीमून की फोटो काफी वायरल हुई थीं। हाल ही में विवेक ने टीओआई से बात करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया।

विज्ञापन


इंटरव्यू में अपने बीते दिनों को याद करते हुए विवेक काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की ऐसी बातें बताईं जो शायद ही किसी को पता हो। उन्होंने कहा, मैंने अपने कॉलेज के दिनों में खर्चा चलाने के लिए कई छोटे-मोटे जॉब किए थे। मेरी पहली जॉब एक बारटेंडर के रूप में थी। उस समय मैं 18 साल का था। जॉब के पहले दिन पता चला कि मुझे टूटी हुई बोतले ओर गिलास उठाने हैं।'

विज्ञापन

पिज्जा डिलीवरी से लेकर पोछा तक लगा चुका है ये हीरो, अब बना पॉपुलर स्टार

vivek dahiya share his college life moment
व‌िवेक

विवेक आगे कहते हैं, 'इतना ही नहीं बार में मुझे पोछा भी लगाना पड़ता था। इसके बाद मेरा प्रमोशन हुआ तो मैंने ड्रिंक बनाना सीखा। इतना ही नहीं मैंने एक टिश्यू पेपर बनाने वाली फैक्ट्री में भी काम किया था।' बता दें कि विवेक ने एक रिटेल स्टोर से लेकर कॉल सेंटर तक में जॉब की। यहां तक कि विवेक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय का भी काम किया है। 

विवेक ने आगे बताया, ‘मेरे हनीमून के दौरान मैं उस पिज्जा की शॉप पर गया था जहां मैं काम करता था। वहां काम कर रहे मेरे एक पुराने सहकर्मी से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे देखते ही कहा कि क्या आप वही हैं जो लग्जरी कार में पिज्जा डिलीवर करने जाते थे? मैं ऐसे समाज का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं जहां लोग आपकी जॉब को लेकर आपको कमतर नहीं आंकते हैं। मेरे लिए कोई भी जॉब छोटी या बड़ी नहीं है।’ 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed