{"_id":"640cad3d564903e87c07f346","slug":"urvashi-dholakia-kasauti-zindagi-kay-actress-mother-kaushal-admitted-to-the-hospital-after-she-broked-her-leg-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की मां अस्पताल में भर्ती, 'कोमोलिका' के बेटे ने बताया नानी की सेहत का हाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की मां अस्पताल में भर्ती, 'कोमोलिका' के बेटे ने बताया नानी की सेहत का हाल
Sat, 11 Mar 2023 10:03 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:03 PM IST
सार
उर्वशी ढोलकिया की मां को हाल ही में बाथरूम में गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। उर्वशी के बेटे क्षितिज ने खुलासा किया कि वहां पर हुए चेकअप के बाद उन्हें पता चला कि उनकी नानी को फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
उर्वशी ढोलकिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में प्रेरणा और अनुराग के जीवन में आग लगाने वाली कोमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बढ़ती उम्र में भी अपनी फिट बॉडी और कमाल की फिगर से कयामत ढाती उर्वशी आज अपनी तस्वीरों के कारण नहीं बल्कि अपनी मां की सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया की मां कौशल अचानक से गिर गई थीं, जिसकी वजह से उनकी जांघ की हड्डी टूट गई है। ऐसे में उर्वशी की मां को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
उर्वशी ढोलकिया की मां को लगी चोट
अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया की मां कौशल को हाल ही में अस्पताल ले जाया गया था। उनके बेटे क्षितिज ने खबर की पुष्टि की और कहा कि वह अब ठीक हो रही हैं। क्षितिज ने विस्तार से बताया कि क्या हुआ और उन्हें फ्रैक्चर के बारे में कैसे पता चला। क्षितिज ने कहा, ' मेरी नानी नहाते समय गिर गई थीं, जिसकी वजह से उनकी ऊपरी जांघ की हड्डी टूट गई थी। वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थीं। तब वह दर्द से चिल्ला रही थीं, लेकिन अच्छी बात यह थी कि उनका केयरटेकर उनके पास ही थी और उसने हमें तुरंत बता दिया।'
विज्ञापन
Bekaboo: बिना फिल्टर के कुछ ऐसी दिखती हैं मोनालिसा, एकता कपूर ने छोटे परदे पर बसाई हॉरर की नई दुनिया
विज्ञापन
बेड रेस्ट पर रहेंगी उर्वशी की मां
क्षितिज ने आगे कहा, 'मैं और मेरी मां उनके पास गए और उनकी मदद की। वह बहुत दर्द में थी और हम उसे अस्पताल ले गए। एमआरआई और दूसरे टेस्ट के बाद हमें फ्रैक्चर के बारे में पता चला। फिर नानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज हुआ। अब वह घर वापस आ गई हैं, लेकिन उन्हें कम से कम अगले दो या तीन महीनों के लिए पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। हम उसकी देखभाल कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी।'
Kapil Sharma: साबुन इस्तेमाल करने से टूथपेस्ट तक निचोड़ने में माहिर हैं कपिल, हैरान कर देंगी ये बाथरूम हैबिट्स
पुष्पा इम्पॉसिबल में काम कर रही हैं उर्वशी
वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी को 'कसौटी जिन्दगी की' में कोमोलिका की भूमिका के लिए जाना जाता है। उर्वशी 'नागिन 6' में निगेटिव भूमिका निभाने के बाद अब 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में सकारात्मक रोल में नजर आ रही हैं।
Hum Rahe Na Rahe Hum: टीना दत्ता और जय भानुशाली के नए शो का प्रोमो रिलीज, वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस