Kapil Sharma: साबुन इस्तेमाल करने से टूथपेस्ट तक निचोड़ने में माहिर हैं कपिल, हैरान कर देंगी ये बाथरूम हैबिट्स
लाफ्टर चैलेंज जीतने से लेकर कॉमेडी किंग बनने तक कपिल शर्मा की जिंदगी ने सबको हमेशा चौंकाया है। अपनी आगामी फिल्म, 'ज्विगाटो' की रिलीज से पहले कपिल शर्मा एक टॉक शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने डिप्रेशन से लेकर अपने मन आए आत्महत्या के विचार के बारे में भी बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में फैले लोगों को अपने जोक्स पर ठहाके लगाने पर मजबूर करने वाले स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा वैसे तो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस समय कपिल अपनी आनी वाली फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अपने कॉमिक छवि को तोड़कर आगे बढ़ते हुए कपिल एक सीरियस किरदार में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में कॉमेडी किंग आगामी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसके लिए वह एक टॉक शो में पहुंचे थे। वहां पर कपिल ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है।
लाफ्टर चैलेंज जीतने से लेकर कॉमेडी किंग बनने तक कपिल शर्मा की जिंदगी ने सबको हमेशा चौंकाया है। अपनी आगामी फिल्म, 'ज्विगाटो' की रिलीज से पहले कपिल शर्मा एक टॉक शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने डिप्रेशन से लेकर अपने मन आए आत्महत्या के विचार के बारे में भी बात की। लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने अपनी मिडिल क्लास आदतों के बारे में बात करते हुए कपिल ने खुलासा किया कि इस मुकाम तक पहुंचने के बाद भी कुछ ऐसी आदतें हैं, जो आज तक उनमें बरकरार। इन आदतों में कपिल शर्मा ने अपनी बाथरूम हैबिट्स का भी जिक्र किया।
Kareena-Rani: करीना कपूर-रानी मुखर्जी एक साथ आईं नजर, व्हाट वीमेन वांट के आगामी एपिसोड में दिखेंगी एक्ट्रेस
टॉक शो में कपिल शर्मा ने अपने अंदाज में अपनी मिडिल क्लास आदतों के बारे में बात की। होस्ट ने जब कपिल शर्मा से पूछा कि क्या वह अभी भी जब तक साबुन पूरी तरह से गल नहीं जाती, तब तक उसका इस्तेमाल करते हैं या टूथपेस्ट ट्यूब को बिल्कुल खत्म करते हैं? तो इन सवालों के जवाब देते हुए कपिल शर्मा की आदतें बनी रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वह टूथपेस्ट को पूरी तरह से निचोड़ नहीं लेते हैं, तब तक उसकी ट्यूब बाथरूम से बाहर नहीं फेंकी जाती है।
Sawara Bhaskar: स्वरा-फहाद की शादी की तैयारियां शुरू, सलवार सूट में पति संग ढोल पर थिरकती नजर आईं अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कपिल शर्मा को अगली बार नंदिता दास निर्देशित फिल्म 'ज्विगाटो' में मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। सहाना गोस्वामी और सयानी गुप्ता अभिनीत, यह एक डिलीवरी बॉय के जीवन और उसके हर दिन के संघर्षों के बारे में है जो गुजारा करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कपिल शर्मा की यह फिल्म सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' से टक्कराएगी।
Tiger 3: 'टाइगर 3' से सलमान की तस्वीरें लीक, भाईजान का धांसू अवतार देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें