फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss fame tina datta jay bhanushali upcoming show Hum Rahe Na Rahe Hum promo release watch here

Hum Rahe Na Rahe Hum: टीना दत्ता और जय भानुशाली के नए शो का प्रोमो रिलीज, वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस

Sat, 11 Mar 2023 08:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 11 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

टीना दत्ता और टीवी एक्टर जय भानुशाली के रोमांटिक शो 'हम रहें न रहें हम' का प्रोमो रिलीज हो गया है। टीना ने 'हम रहें न रहें हम' के प्रोमो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन
bigg boss fame tina datta jay bhanushali upcoming show Hum Rahe Na Rahe Hum promo release watch here
टीना दत्ता और जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 फेम टीना दत्ता और टीवी एक्टर जय भानुशाली का रोमांटिक शो 'हम रहें न रहें हम' जल्द आने वाला है। इस शो का जय और टीना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है। टीना ने 'हम रहें न रहें हम' का प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। इस वीडियो में जय अपने परिवार की परंपरा में बंधे नजर आ रहे हैं वहीं, टीना शो में एक चुलबुली लड़की के किरदार में दिखाई दे रहीं हैं।

विज्ञापन

bigg boss fame tina datta jay bhanushali upcoming show Hum Rahe Na Rahe Hum promo release watch here
टीना दत्ता और जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर किए गए इस प्रोमो वीडियो को अब तक 42 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 'हम रहें न रहें हम' के इस वीडियो में लोग जय और टीना के किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल में जय भानुशाली 'शिव' के किरदार में नजर आएंगे। शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शो का किरदार यानी 'शिव' रनबगढ़ के ऊंचे खानदान का बेटा है,जो कि अपने परिवार की परंपरा और रुतबे से बंधा हुआ है। उसके परिवार के  परंपराओं में बदलाव करना मुमकिन नहीं है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ✨Tinzi In TinzelTown✨🧚♀️ (@tinadatta)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss fame tina datta jay bhanushali upcoming show Hum Rahe Na Rahe Hum promo release watch here
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शो में टीना एक चुलबुली लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं। 'शिव' के लाइफ में उनकी एंट्री काफी शानदार तरीके से होती है और फिर यही से दोनों की लाइफ में बदलाव आता है। उनके आने से न केवल' शिव' की जिंदगी में बदलाव आएगा, बल्कि उनके परंपराओं से बने महल में भी भूचाल ला देगा। इस वीडियो में जय भानुशाली कहते नजर आते है, "कभी सोचा नहीं था कि तूफान को रनबगढ़ हम लाएंगे।" 

विज्ञापन

bigg boss fame tina datta jay bhanushali upcoming show Hum Rahe Na Rahe Hum promo release watch here
टीना दत्ता - फोटो : Instagram

बता दें कि टीना दत्ता और जय भानुशाली का यह शो सोनी टीवी पर 10 अप्रैल से शुरू होगा। प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है। उनके फैंस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत सारी बधाइयां।" 

ये भी पढ़ें- TJMM Box Office Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में आया जबर्दस्त उछाल, चौथे दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Ali Sethi: ऑस्कर प्री पार्टी में पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने गाया लता मंगेशकर का 'ये समा', जमकर हुई हूटिंग

TV: भीषण आग के बाद फिर से शुरू हुई 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग, शो की अभिनेत्री बोलीं- शो मस्ट गो ऑन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed