{"_id":"58327f344f1c1bbf04b3a0f9","slug":"two-shocking-eliminations-from-bigg-boss-this-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए इस हफ्ते कौन कौन निकाला गया BIGG BOSS के घर से","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
देखिए इस हफ्ते कौन कौन निकाला गया BIGG BOSS के घर से
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Nov 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss
इस हफ्ते बिग बॉस के घर में खतरनाक 'वीकेंड का वार' देखने को मिला। इस हफ्ते घर से दो सदस्य बाहर हुए जिससे सभी हैरान हैं। जहां शनिवार को एक्टर करण मेहरा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया वहीं रविवार को लोकेश कुमारी घर से बेघर हो गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
BIGG BOSS: करण मेहरा हुए घर से बाहर
करण के जाने से ना सिर्फ घरवाले हैरत में हैं बल्कि उनके फैंस को भी गहरा धक्का लगा है। बता दें कि करण मेहरा एक पॉप्यूलर टीवी एक्टर हैं जो मशहूर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक की भूमिका निभाकर चर्चित हुए थे। घर में सभी के साथ उनका अच्छा बर्ताव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS: लोकेश कुमारी हुईं घर से बेघर, फैंस हैरान
Bigg Boss
जहां करण मेहरा के जाने से सभी दुखी हैं वहीं उनके एलिमिनेशन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। खबरों के मुताबिक करण मेहरा को घर से निकालने की प्लानिंग पहले ही कर ली गई थी। वो सिर्फ पॉप्यूलैरिटी की वजह से घर में बचे हुए थे वर्ना उनका रवैया बेहद बोरिंग था और वो कुछ ऐसा नहीं कर रहे थे जिससे शो मजेदार बने। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन करण मेहरा का घर से जाना काफी चौंकाने वाला है।
इस हफ्ते BIGG BOSS से हुए दो सदस्य बेघर
वहीं लोकेश कुमारी का एलिमिनेशन भी काफी चौंकाने वाला रहा। शुरुआत में लोकेश घर में सभी की पसंदीदा रहीं यहां तक कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ गई। लेकिन बाद में उनकी दोस्ती सिर्फ रोहन मेहरा, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी तक सिमट कर रह गई। बीच में तो इस तरह की खबरें भी आईं कि लोकेश रोहन मेहरा को पसंद करने लगीं। लोकेश के एलिमिनेशन से ना सिर्फ उनके फैंस शॉक में हैं बल्कि खुद सलमान का भी इसका धक्का लगा।