Celebs Holi: अंकिता लोखंडे से लेकर भारती सिंह तक ने मनाई होली, जानिए बाकियों ने कैसे सेलिब्रेट किया त्योहार?
बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक सभी कलाकार होली के रंग में रंग गए हैं। सभी अपनों के साथ इस त्याेहार को मना रहे हैं। कई टीवी एक्ट्रेस ने तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होली मनाते हुए तस्वीरें भी साझा की हैं।
विस्तार
हर तरफ अबीर, गुलाल उड़ रहा है। लोग अपनों के साथ मिलकर रंगाें का त्योहार होली मना रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस भी इस त्योहार को मनाने में पीछे नहीं हैं। कई टीवी एक्ट्रेसेस ने होली किस तरह मनाई है या मना रही हैं, उसकी झलक सोशल मीडिया पर भी साझा की है। साथ ही अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ होली का त्योहार मना रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में वह अपने पति को रंग लगाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही अंकिता ने रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के मंच से एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वह होली के गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में वह अपने आसपास की जगह को रंगों से रंगने की बात कर रही हैं। साथ ही खुद को देसी गर्ल भी बता रही हैं।
कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं, जिसमें वह होली खेल रही हैं। भारती के चेहरे पर रंग लगा हुआ है, साथ ही उनका बेटा गोला भी साथ है। वह भी होली के त्योहार का खूब मजा ले रहा है। भारती ने जो फोटो शेयर किया है, उस पर अपने फैंस को हैप्पी होली भी लिखा है।
ये खबर भी पढ़ें: Holi 2025: अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, सितारों ने खास अंदाज में मनाई होली
बिग बॉस 18 से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने भी होली की पोस्ट साझा की है। इसमें वह अपने करीबी लोगों के साथ होली मना रही है। हाल ही में ईशा सिंह थाइलैंड से छुट्टी मना कर लौटी हैं। इन छुट्टियों पर अविनाश मिश्रा भी ईशा के साथ थे। इन दोनों के बीच नजदीकियां, रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के दौरान ही बढ़ी थी।