होली का त्योहार है। अपनों का साथ, गुझिया की मिठास, रंग और गुलाल यूं तो इस त्योहार को बेहद खास बना देते हैं। मगर, सेलिब्रेशन का सबका अपना तरीका होता है। एंटरटेनमेंट के शौकीन हर मौके पर सिनेमा देखने की तलाश में होते हैं। फिर इस बार तो होली के बाद वीकएंड भी है। तो... होली खेलने के बाद या वीकएंड में अगर आप कोई पिक्चर देखना चाहते हैं तो इनमें से कोई चुन सकते हैं...
2 of 7
आजाद फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
'आजाद'
सबसे पहले आपको स्टारकिड्स के डेब्यू वाली फिल्म के बारे में बताते हैं। यूं तो इस फिल्म में अजय देवगन हैं। मगर, इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन की भांजे अमन देवगन ने डेब्यू किया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब होली पर ओटीटी पर आ रही है। इसे 14 मार्च से ओटीटी पर देखा जा सकेगा।
3 of 7
नादानियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नादानियां
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने ओटीटी फिल्म 'नादानियां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखे हैं। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मगर, स्टारकिड की डेब्यू फिल्म देखना चाहें तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें इब्राहिम के साथ खुशी कपूर नजर आई हैं।
4 of 7
बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी'
फिल्म बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी फरवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कावेरी कपूर और वर्धनपुरी नजर आए हैं। यह भी स्टारकिड्स वाली फिल्म है। कावेरी, शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी हैं और वर्धन पुरी, अमरीश पुरी के पोते हैं।
5 of 7
डाकू महाराज फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डाकू महाराज'
फिल्म 'डाकू महाराज' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो खूब चर्चा में रही। इसकी कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही। बालकृष्ण नंदमुरी की इस फिल्म में बॉबी देओल, प्रकाश राज, रोनित रॉय, रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल और उर्वशी रौतेला जैसे सितारे हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह खबर भी पढें:
Ayushmann Khurrana: शनाया की 'तू या मैं' पर आयुष्मान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं पहले से ही फैन हो गया हूं'