Holi 2025: अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, सितारों ने खास अंदाज में मनाई होली
Holi 2025: बॉलीवुड सितारों ने 2025 की होली को अपने खास अंदाज में मनाया। कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को रंगो से भरे इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
14 मार्च 2025 यानी आज पूरे देश में होली का त्योहार जोश के साथ मनाया जा रहा है। रंगों से भरा यह पर्व हर दिल को खुशी देता है। फिल्मी सितारों ने भी इस मौके को खास बनाया और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को होली की बधाइयां दीं। आइए जानते हैं कि किस कलाकार ने क्या कहा और होली कैसे मनाई?
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा है। उन्होंने आगे लिखा, "बचपन की पानी की लड़ाई से लेकर गुलाल से सजी सड़कों तक, होली खुशियों की यादें लाती है। इस वर्ष आपके जीवन में हंसी, खुशी और ढेर सारे रंग हों, यही प्रार्थना है। हैप्पी होली।"
कुछ त्यौहार सिर्फ मनाये नहीं जाते, बल्कि जिये जाते हैं!
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 14, 2025
From childhood water fights to gulal-filled streets, Holi is a festival that brings back the happiest memories. Hope this year brings you joy, laughter, and colors that stay forever. Happy Holi! ♥️ pic.twitter.com/4615pLnpQM
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सफेद ड्रेस में फूलों के साथ होली खेलते हुए वीडियो साझा किया।इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, "सभी को रंगों भरी होली की शुभकामनाएं!" उनका सादा और प्यारा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।
निमरत कौर ने होली को गुजिया और गुलाल के साथ मनाया। सफेद ड्रेस में उन्होंने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "गुजिया, गुलाल और ढेर सारा धमाल....सबको होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!" उनका उत्साह देख फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
पुलकित सम्राट ने होली को प्यार से जोड़ा। वीडियो शेयर करते हुए वह रंगों में डूबे नजर आए। उन्होंने लिखा, "होली प्यार की तरह है- जादुई और हर हंगामे के लायक... आपको प्यार और मस्ती से भरे दिन की शुभकामनाएं।"
भूमि पेडनेकर भी होली के रंगों में रंगी दिखीं। उन्होंने लिखा, "हैप्पी होली... सुरक्षित रहें, खुश रहें और खुशियां बांटें।" उनके संदेश में कई रंगों के इमोजी थे, जो होली की खुशी को बयां कर रहे थे।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "आपको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!" उनकी यह सादगी भरी बात फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे के साथ होली पर वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएं! प्यार, खुशी और सकारात्मकता के साथ होली मनाएं। अपने प्यारे जानवरों का भी ध्यान रखें।"