फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Actor anas rashid has important role in debut film Nankana Starring Gurdas Maan

टीवी एक्टर अनस राशिद को मिला बड़ी फिल्म का ऑफर, क्या छोटे पर्दे को कह देंगे अलविदा?

Sat, 23 Jun 2018 11:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
TV Actor anas rashid has important role in debut film Nankana Starring Gurdas Maan
अनस राशिद
स्टार प्लस के बहुचर्चित टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में सूरज राठी का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता अनस राशिद ने भी पंजाबी सिनेमा की ओर रुख कर लिया है। कई सालों तक टीवी शो में आदर्श बेटा, पति और पिता का किरदार निभाने वाले अनस का अलग अंदाज फिल्म में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


अनस राशिद अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘ननकाना’ को लेकर चर्चा में हैं। गायक व अभिनेता गुरदास मान के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘ननकाना’ में अनस ऐसे किरदार में नजर आएंगे जैसा कि उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है। मूल रूप से पंजाब के शहर मालेरकोटला के निवासी अनस राशिद इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि लंबे समय से मुंबई रहते हुए उन्होंने अनेकों बड़े टीवी शो किए। मगर लंबे समय समय से उनकी तमन्ना एक अच्छे पंजाबी प्रोजेक्ट पर काम करने की थी। अनस बताते हैं कि वह इस बात को लेकर भी खुश हैं कि उन्हें गुरदास मान जैसे दिग्गज अदाकार के प्रोजेक्ट के जरिए पॉलीवुड में डेब्यू करने का अवसर मिला है। उम्मीद है कि दर्शकों को उनका यह नया रूप भी पसंद आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed