फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   star plus launch most expensive show

स्टार ने बनाया अब तक का सबसे महंगा टीवी सीरियल, आज दिखेगी पहली झलक

Wed, 07 Sep 2016 08:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
star plus launch most expensive show
star plus

भारतीय टेलीविजन के अब तक के सबसे बड़े शाहकार पर से बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में परदा उठने वाला है। टेलीविजन की अब तक की सबसे महंगी इस सीरीज का नाम है-  पीओडब्लू (प्रिजनर्स ऑफ वार) और इसकी पहली झलक बुधवार को दिल्ली में दिखाई जाएगी। शाहरुख खान के साथ कल हो ना हो और सूरज पंचोली के साथ हीरो जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके निखिल आडवाणी ने ये सीरीज बनाई है। सीरीज के स्तर का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ इसका पायलट एपीसोड बनाने पर चार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन

स्टार ने बनाया अब तक का सबसे महंगा टीवी सीरियल, आज दिखेगी पहली झलक

star plus launch most expensive show

पहले से ही तय एपीसोड्स वाली इस सीरीज की प्रेरणा हॉलीवुड की मशहूर टीवी सीरीज़ होमलैंड से ली गई है। लेकिन, निखिल के करीबी सूत्र बताते हैं कि पीओडब्लू बनाते समय उन्होंने उस इटालियन सीरीज पर भी काफी रिसर्च की जिस पर कि होमलैंड आधारित है। पीओडब्लू की कहानी एक जासूस की कहानी है जो जेल से रिहा हुए एक कैदी की तलाश में है। इस कैदी के आतंकवादियों से जा मिलने की पूरी आशंका है। सीरीज में इस जासूस का रोल संध्या मृदुल करती दिखाई देंगी। सत्यदीप और पूरब कोहली सीरीज में भारतीय सेना के फौजी है। सीरीज का बैकग्राउंड करगिल युद्ध रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार ने बनाया अब तक का सबसे महंगा टीवी सीरियल, आज दिखेगी पहली झलक

star plus launch most expensive show

सीरीज बना रहे चैनल स्टार प्लस के सूत्र बताते हैं कि इस फेस्टिव सीजन में चैनल ने इस सीरीज पर बहुत बड़ा दांव खेला है। पिछले छह महीने से सीरीज की शूटिंग चलती रही है। फिल्म फॉर्मेट में शूट हुई इस सीरीज के पहले एपीसोड की कीमत ही करीब चार करोड़ रुपये रही। फिल्म काय पो चे की हीरोइन अमृता पुरी भी इस सीरीज से टेलीविजन की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म की पहली झलक कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाने के लिए निखिल अडवाणी बुधवा को दिल्ली में होंगे। आम जनता को इस सीरीज की पहली झलक नौ सितंबर को देखने को मिलेगी। सीरीज का प्रसारण अगले महीने से स्टार प्लस पर शुरू होने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed