{"_id":"57bd7b804f1c1bfb4ad4eff4","slug":"star-plus-change-its-tagline","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्लस पर अब नहीं दिखेंगी रोती बिलखती महिलाएं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
स्टार प्लस पर अब नहीं दिखेंगी रोती बिलखती महिलाएं
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
स्टार प्लस चैनल की बहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में देश की लाज बेटियों ने बचाई है। इसका फौरी असर छोटे पर्दे पर देखा जा रहा है। वो अपने तेवर व कलेवर में त्वरित बदलाव की ओर अग्रसर हैं। उसका आगाज स्टार प्लस कर रहा है। वह अपने ब्रैंड कैंपेन को अलग ऊंचाई प्रदान करने जा रहा है।
आगे से उसके किसी कैंपेन में रोती-बिलखती महिलाएं नहीं दिखेंगी। चैनल अपनी टैग लाइन रिश्ता वही सोच नई भी बदल रहा है। उसकी थीम अतुलनीय साहस दिखाने वाली जूनूनी महिलाओं को समर्पित है। चैनल के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
आगे से उसके किसी कैंपेन में रोती-बिलखती महिलाएं नहीं दिखेंगी। चैनल अपनी टैग लाइन रिश्ता वही सोच नई भी बदल रहा है। उसकी थीम अतुलनीय साहस दिखाने वाली जूनूनी महिलाओं को समर्पित है। चैनल के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
स्टार प्लस चैनल
उस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि चैनल दबंग को रीडिफाइन करने जा रहा है। इसका सीधा सा मतलब औरतों को आत्मनिर्भर बनाना व अन्याय को न सहने के लिए प्रेरित करना है। इसकी पटकथा हाल के महीनों से गढ़ी जा रही थी। मिसाल के तौर पर तमन्ना में क्रिकेटर बनने को इच्छुक महिला की गाथा थी जबकि दहलीज में महिला वकील की किस्सागोई। इस थीम को आगे ले जाने का चैनल मन बना चुका है। सिसकती-सुबकती महिलाओं को अब कम से कम दिखाना है।