{"_id":"58c79d614f1c1b741132a43b","slug":"siddharth-shukla-tantrums-hit-the-ceiling-walks-out-of-an-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर ने मीडिया पर चिल्लाकर बीच में छोड़ा इंटरव्यू, बढ़ती जा रही इनकी नखरेबाजी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस एक्टर ने मीडिया पर चिल्लाकर बीच में छोड़ा इंटरव्यू, बढ़ती जा रही इनकी नखरेबाजी
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 14 Mar 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
siddharth shukla
फिल्म 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' से डेब्यू कर चुके टीवी के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सिद्धार्थ की कोई नई फिल्म नहीं आने वाली है बल्कि वो अपने नखरों की वजह से चर्चा में हैं। इस बार सिद्धार्थ ने अपनी नखरेबाजी मीडिया को दिखाई है।
विज्ञापन
दरअसल, सिद्धार्थ इन दिनों कलर्स चैनल के शो 'दिल से दिल तक' में नजर आ रहे हैं। जब से शो की शूटिंग शुरू हुई तब से वो इसके डायरेक्टर्स के सामने टैंट्रम दिखाते फिर रहे हैं। शूटिंग पर बिना बताए लेट आना या ना आना अब सिद्धार्थ के लिए छोटी बात हो गई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों सिद्धार्थ ने प्रोड्यूसर्स से कहा कि उनकी वैनिटी वैन को स्टार रश्मि देसाई की वैनिटी वैन से छोटी है इसलिए उन्हें भी बड़ी वैनिटी चाहिए। जब प्रोड्यूसर्स ने उन्हें वैनिटी नहीं दी तो उन्होंने शूटिंग पर आना ही बंद कर दिया। सिद्धार्थ को मनाने के लिए उन्हें नई वैनिटी दी गई।
विज्ञापन
siddharth shukla
सिद्धार्थ हर दूसरे दिन डायरेक्टर्स के सामने कोई ना कोई नई मांग रख देते। इससे परेशान होकर डायरेक्टर्स ने उन्हें शो से निकालने की धमकी दे दी। सीरियल को लेकर हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। यहां जब सिद्धार्थ से शो से निकाले जाने की धमकी के बारे में पूछा गया तो वो बुरी तरह नाराज हो गए।
उन्होंने माइक लिया और रिपोर्टर पर जोर से चिल्लाएं। फिर माइक बंद करके वहां से चले गए। करीब ढाई घंटे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सिद्धार्थ ने जल्द ही नखरे दिखाने बंद नहीं किए तो उनकी जगह टीवी एक्टर मनीष रायसिंघानी को शो में ले लिया जाएगा।
उन्होंने माइक लिया और रिपोर्टर पर जोर से चिल्लाएं। फिर माइक बंद करके वहां से चले गए। करीब ढाई घंटे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सिद्धार्थ ने जल्द ही नखरे दिखाने बंद नहीं किए तो उनकी जगह टीवी एक्टर मनीष रायसिंघानी को शो में ले लिया जाएगा।