फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shweta basu parsad is back on tv

कभी सेक्स रैकेट में फंसी थी, अब करेंगी छोटे पर्दे पर दमदार वापसी

Thu, 22 Sep 2016 03:01 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई
अमित कर्ण/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 22 Sep 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
shweta basu parsad is back on tv

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद दो महीने सुधारगृह में बंद रही थीं। बाद में उन्हें हैदराबाद हाई कोर्ट ने क्लीनचिट दे दी थी। अब उन्हें फिर से ग्लैमर जगत में ढेर सारे काम मिलने लगे हैं। वे 10 अक्टूबर से एकता कपूर के शो चंद्र नंदिनी की नायिका बनकर आ रही हैं। इसके अलावा वे वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ ' बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में  अहम रोल में हैं। अनुराग कश्यप के साथ मिलकर उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। उसकी स्क्रीनिंग दुनियाभर के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में होगी।

विज्ञापन


-सहानुभूति जता काम न दे कोई
श्वेता बासु प्रसाद पर जब सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगे थे, तब पूरी फिल्म बिरादरी उनके समर्थन में आ गई थीं। हंसल मेहता ने बाकायदा कहा कि वे श्वेता बासु के साथ एक फिल्म करेंगे। वह फिल्म अब तक नहीं आई। श्वेता बासु से इस बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया, ' बुरे वक्त में सबने बड़ी-बड़ी बातें कीं। ट्वीटर पर ऐलान किया कि वे मुझे काम देंगे। अब तक उनकी सहानुभूति नतीजे में तो तब्दील नहीं हुई है। इन दिनों जो मैं काम कर रही हूं, वे मुझे अपने बलबूते मिले हैं। चंद्र नंदिनी और  बद्रीनाथ की दुल्हनिया दोनों मुझे ऑडिशन से मिले हैं। मैं लोगों से यही कहना चाहूंगी कि वे मुझे सहानुभूति जताने के लिए काम न दें। मुझे मेरी काबिलियत पर फिल्म या टीवी शो ऑफर करें। किसी की मेहरबानी से मिलने वाला काम दुनिया के सामने बहुत खराब मिसाल पेश करते हैं।

विज्ञापन

कैसे हुई श्वेता की टीवी पर 'घर वापसी' ?

shweta basu parsad is back on tv
-छह साल से मिल रहे थे ऑफर
मेरे पास काम की कमी नहीं है। मुझे पिछले छह सालों से टीवी के ऑफर मिल रहे थे, मगर वे मुझे बहुत अच्छे नहीं लग रहे थे। मकड़ी में मैंने डबल रोल किया था। इकबाल में दमदार रोल था। ऐसे में पिछले छह सालों में जो रोल मुझे ऑफर हो रहे थे, वे बहुत अच्छे नहीं थे।

द्र नंदिनी से मेरी घर वापसी हुई है। मैं इससे पहले एकता कपूर की कहानी घर घर की कर चुकी हूं। इस शो में भी उन्होंने मुझे नंदिनी का दमदार रोल दिया, जो चंद्रगुप्त मौर्य जैसे राजा को खत्म करने की मंशा रखती है। वह सिर्फ शो पीस नहीं है।

-एआर रहमान संग किया है काम
एक्टिंग के अलावा मैं खुद के शो भी बना रही हूं। मैंने हाल ही में एआर रहमान, विशाल भारद्वाज और संगीत के दूसरे दिग्गजों के साथ मिलकर एक डॉक्युमेंट्री बनाई है। उसका नाम 'रूट्स' है। मैंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। एक शॉर्ट फिल्म की है इंटीरियर कैफे नाइट। उसमें नसीरुद्दीन शाह जी के साथ इकबाल के बाद दोबारा काम किया है। 

- जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी 
मैंने बचपन में इकबाल और मकड़ी जैसी फिल्में की थीं। तब मुझे राजकुमार संतोषी से लेकर मधुर भंडारकर तक ने फिल्में ऑफर की थीं। पर तब मेरी प्राथमिकता पढाई थी। लिहाजा मैंने मुंबई में मास मीडिया का कोर्स किया। मैंने जामी जमशेद में जाकर इंटर्नशिप किया। इस इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों के साथ काम करती रही। रजत टोकस टीवी के बहुत बड़े नाम हैं। उनके संग इस शो में काम कर रही हूं। उनमें लेष मात्र असुरक्षा की भावना नहीं है। ठीक अनुराग कश्यप की तरह। जब मैंने फैंटम फिल्‍म्स को  बाय-बाय बोला तो उन्होंने मुझे एक मग गिफ्ट किया। उस पर लिखा था ' जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी'।

-अब भी सबक ले रही जिंदगी से
मैं अपने बीते हुए कल और आज से सबक ले रही हूं। सीखना, सिखाना तो वैसे भी हमेशा चलता रहता है। बाकी मैं आस पास के लोगों के काम से काफी कुछ सीखती रहती हूं। अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम में मैंने स्क्रिप्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम किया। वहां रायटिंग की बारीकियां सीखीं। अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाणी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मकड़ी में विक्रमादित्य मोटवाणी की मां लाइन प्रोड्यूसर थीं। अनुराग कश्यप के संग मैंने डेढ साल काम किया। हालांकि उन्होंने अपनी किसी फिल्म के लिए मेरा ऑडिशन नहीं लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed