फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sana SaeedSana Saeed takes up the challenge of making people laugh with Comedy Circus

सना सईद ने कॉमेडी सर्कस के साथ ली ऐसी चुनौती, हो जाएगी लोगों को 'गुदगुदी'

Thu, 21 Jun 2018 09:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
Sana SaeedSana Saeed takes up the challenge of making people laugh with Comedy Circus
सना सईद

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' पांच साल के लंबे इंतजार के बाद कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत को सबसे अच्छे कॉमेडियन्स देने वाला यह शो एक नए और दिलचस्प सीजन के साथ आपको गुदगुदी करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


इस बार, यह शो कॉमेडियन्स के नए सेट को जन्म देगा जहां लाफ्टर क़्वीन अर्चना पूरन सिंह और हैंडसम सोहेल खान फिर से जज की कुर्सी संभालेंगे। ऑप्टिमिस्टिक्स द्वारा निर्मित, इस शो में सुंदर सना सईद को भी शामिल किया गया है। यह 'कुछ कुछ होता है' गर्ल अपने आकर्षण और सुंदरता दोनों से दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


सना सईद ने कहा, “मैं पहली बार कॉमेडी करने की कोशिश करने के इस प्रयोग से वाकई काफी उत्साहित हूं। मैं जानती हूं कि यह वाकई चुनौतीपूर्ण होने वाला है लेकिन जब मुझे इस शो का कथानक सुनाया गया तो पता चला कि यह कुछ अलग होने वाला है और किस तरह से यह 5 साल के बाद कमबैक करेगा। आज की दुनिया में, एक अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर होना वाकई महत्वपूर्ण है और लोगों को हंसाना वाकई चुनौतीपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं इस शो का हिस्सा बनकर वाकई उत्साहित हूं और अब जबकि मैंने काफी प्रतिभाशाली जोड़ीदारों के साथ जोड़ी बनाई है, तो मैं यह शो जीतने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। मेरे ख्याल से इस शो में मेरा बहुत अच्छा समय बीतेगा।” 'कॉमेडी सर्कस' जल्द ही शुरू होगा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर। ज्यादा जानने के लिए देखते रहें!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed