फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   rupali ganguly show Anupama new journey starts from 4th June at 10pm only on StarPlus and JioHotstar

Anupama: नए इरादे-नए रास्ते और नयी पहचान के साथ लौटेगी अनुपमा, रुपाली गांगुली के साथ होगी नए सफर की शुरुआत

Wed, 21 May 2025 03:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 May 2025 03:16 PM IST
सार

Rupali Ganguly Anupama New Promo: ट्रेन का कष्टदायी सफर, टूटी चप्पल और लोगों की तगड़ी भीड़ में संघर्ष करती दिखीं अनुपमा। क्या अब नए अंदाज में लौट रही हैं रुपाली गांगुली। 
 

विज्ञापन
rupali ganguly show Anupama new journey starts from 4th June at 10pm only on StarPlus and JioHotstar
रुपाली गांगुली अनुपमा प्रोमो - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

विस्तार

रुपाली गांगुली के सुपरहिट शो अनुपमा का आज एक शानदार प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो ने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। इस प्रोमो में अनुपमा एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अनुपमा का प्रोमो हुआ रिलीज
रुपाली गांगुली का सबसे चर्चित टीवी शो 'अनुपमा' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि सीरियल अनुपमा में लीप आने वाला है। इसी बीच मेकर्स ने आज सीरियल अनुपमा का एक शादार प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में अनुपमा की कहानी पूरी तरह से बदली दिखाई दे रही है। प्रोमो के हिसाब से अनुपमा  जल्द ही मुंबई पहुंचने वाली है। अब अहमदाबाद की एक आम सी औरत मुंबई में अपना सपना पूरा करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स का पोस्ट
आज टीवी शो अनुपमा के मेकर्स ने सीरियल का प्रोमो जारी किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा,  मुंबई शहर की दौड़ में, अनुपमा ने अपने जख्मों को पीछे छोड़ा। अब वो अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है - सिर्फ दूसरों के लिए नहीं, खुद के लिए। नए इरादे, नए रास्ते और नयी पहचान। देखिए अनुपमा का नया सफर, 4 जून से, रात 10 बजे सिर्फ स्टारप्लस पर, और कभी भी JioHotstar पर।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)



 
विज्ञापन

मुंबई लोकल में अनुपमा
सीरियल अनुपमा के प्रोमो में अनुपमा मुंबई लोकल का सफर करती नजर आ रही है। मुंबई लोकल में अनुपमा को धक्कामुक्की का शिकार होना पड़ा, तो कभी मचली की बदबू ने उन्हें परेशान किया। परेशानी तो तब बड़ी जब अनुपमा की चप्पल टूट गई। अनुपमा शाह परिवार से मिले धोखे के बाद वह लोगों की मदद करना बंद कर देंगी।

यह भी पढ़ें: Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन की सेहत में आया सुधार, बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं मां..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed