फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 12 winner Pawandeep Rajan recover post with mother bring happiness on face

Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन की सेहत में आया सुधार, बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं मां

Wed, 21 May 2025 02:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 May 2025 02:34 PM IST
सार

सिंगर पवनदीप राजन की टीम ने सोशल मीडिया पर उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर पवन के फैंस बेहद खुश हैं।
 

विज्ञापन
Indian Idol 12 winner Pawandeep Rajan recover post with mother bring happiness on face
पवनदीप राजन - फोटो : इंस्टाग्राम@pawandeeprajan

विस्तार

इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की हालत में दिन-ब-दिन सुधार आ रहा है। आज उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर दो खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो हॉस्पिटल की है। इन तस्वीरों में दोनों मां-बेटे के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है, जो पवन की अच्छी सेहत की ओर इशारा कर रही है। पवन की इस पोस्ट पर उनके फैंस खुश हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पवन का इंस्टाग्राम पोस्ट
पवन की टीम या उनके किसी फैमिली मेंबर ने आज इंस्टाग्राम पर पवन की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों में मां और बेटे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में पवन के साथ उनकी मां गले लगाते तस्वीर खिंचवा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पवन की मां उनके माथे को चूमती नजर आ रही है। ये दोनों ही तस्वीरें खुशी, प्यार और इमोशनल को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और पवन की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan)


विज्ञापन
विज्ञापन

पवन की पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
सिंगर वैशाली ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ रॉकस्टार', एक्टर अनुप सोनी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ भाई', एक और फैन ने लिखा, 'ढेर सारा आशीर्वाद पवन दा....हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहो', एक और फैन ने लिखा, 'भगवान आपका भला करे।'
 
विज्ञापन

कैसे हुआ था पवन का एक्सीडेंट
5 मई की रात पवनदीप राजन, उनके परिवार और फैंस के लिए काफी मुश्किल भरी थी। दरअसल, पवन मुरादाबाद से दिल्ली आने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट जा रहे थे। रोड पर उनका एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद उन्हें भारी चोटें आईं। सिंगर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी 6 सर्जरी हुई।इसके बाद अगले दिन उनकी 3 और सर्जरी हुई थीं, जो तकरीबन 8 घंटे तक चलीं। इसके बाद पवनदीप को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।

यह भी पढ़ें: Nia Sharma: बैकलेस गाउन में निया शर्मा ने कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा बवाल, फैंस बोले- सिजलिंग लुक..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed