फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Revealed: Anupamas Kavya has become a victim of casting couch adopted this path to escape

खुलासा: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं अनुपमां की ‘काव्या’, बचने के लिए अपनाया ये रास्ता

Thu, 07 Oct 2021 09:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 09:01 PM IST
सार

अनुपमां में काव्या का किरदार निभाने वालीं और बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू अदाकारा मदलसा शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Revealed: Anupamas Kavya has become a victim of casting couch adopted this path to escape
मदलसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेम, फेम और ग्लैमर से भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कास्टिंग काउच को लेकर नए-नए खुलासे होते रहते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने आईं कई लड़कियों को अक्सर कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। अभिनय जगत के इसी सच के बारे में कई अदाकाराओं ने अपना अनुभव साझा किया है। इस लिस्ट में अब मशहूर सीरियल अनुपमां में नजर आ रहीं एक अदाकारा का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

शो में काव्या का किरदार निभाने वालीं और बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू अदाकारा मदलसा शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए मदलसा ने बताया कि, आज के दौर में लड़का या लड़की होना काफी खतरनाक है। अगर आप कॉपरेट जगत में हैं तो वहां पर एक लड़की आदमियों से घिरी होती है। एक एक्टर होने के नाते चुनाव आपका होता है। आप आसानी से ऐसे बुरे लोगों से पीछा छुड़ा सकते हैं।

विज्ञापन

Revealed: Anupamas Kavya has become a victim of casting couch adopted this path to escape
मदलसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मदलसा शर्मा ने आगे कहती हैं कि,'अच्छाई और बुराई दोनों साथ चलती है। बस ये आप पर निर्भर करता है कि आप क्या चाहते हैं। लोग आपको भड़का सकते हैं लेकिन वे आपके फैसले अपनी मर्जी से नहीं बदल सकते। मैंने भी इस तरह की घटनाओं का सामना किया है। 

Revealed: Anupamas Kavya has become a victim of casting couch adopted this path to escape
मदलसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने बताया कि कई बार मीटिंग में लोग मुझे असहज महसूस करवाते हैं। इन हालातों में ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने के लिए मैं वहां से चली जाती हूं।' वह कहती हैं कि, 'मुझे जाने से कोई नहीं रोक सकता और न ही किसी की इतनी हिम्मत है कि वो मुझे जाने न दे। 

विज्ञापन

Revealed: Anupamas Kavya has become a victim of casting couch adopted this path to escape
मदलसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मदलसा ने कहा कि मैं यहां एक एक्ट्रेस बनकर आई हूं। मैं अपना काम करती हूं और चली जाती हूं। अपनी जिंदगी को किस तरह से डील करना है ये आपके हाथ में है। कोई भी आपकी जिंदगी पर अपना हक नहीं जमा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed