'रोडीज' से होगी करण कुंद्रा की विदाई! कंटेस्टेंट को मारा था थप्पड़
पिछले कुछ समय से एक्टर करण कुंद्रा सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने चैनल एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो 'रोडीज' के एक कंटेस्टेंट को ऑडिशन के दौरान चांटा मार दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ऑन कैमरा कंटेस्टेंट के साथ हाथापाई भी की थी। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद से लोगों ने करण कुंद्रा का जमकर विरोध करना शुरू कर दिया और अब खबर आ रही है कि करण को शो से बाहर भी किया जा सकता है।
करण कुंद्रा का हो सकता है रिप्लेसमेंट
आपको बता दें कि ऑन कैमरा कंटेस्टेंट के साथ हाथापाई करने का वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई बातें लिखी जाने लगीं। किसी शो पर कंटेस्टेंट के साथ इस तरह का व्यवहार करने को लेकर लोगों ने शो मेकर्स को भी काफी बाते सुनाईं। इन सब हालातों को देखते हुए शो मेकर्स ने करण कुंद्रा को रिप्लेस करने का फैसला किया है। खबर है कि उनकी जगह मशहूर वीजे और डीजे निखिल चिनप्पा ले सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस बात का फैसला ले लिया जाएगा। आपको बता दें करण पिछले 3 सीजन से रोडीज में एक जज के तौर पर शामिल थे।