'सिया के राम' के सेट पर मदिराक्षी को आया चक्कर
सीरियल 'सिया के राम' की सिया यानी मदिराक्षी मंडल की तबीयत ठीक नहीं है। सेट पर शूटिंग करते करते अचानक वे चक्कर खाकर गिर पड़ीं।
मदिराक्षी एक जरूरी सीन की शूटिंग कर रही थीं कि उनकी हालत बिगड़ गई। आस पास मौजूद सब परेशान हो गए कि मदिराक्षी को हुआ क्या। मदिराक्षी की बिगड़ी हालत देखकर तुरंत सेट पर डॉक्टर को बुलाया गया और तब वजह का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह बेडरेस्ट करने को बोल दिया।
काफी वक्त से खराब थी मदिराक्षी की तबीयत
दरअसल मदिराक्षी की कुछ दिन से तबीयत खराब ही चल रही थी। उन्हें कमजोरी ही महसूस हो रही थी फिर भी वो सेट पर गईं और शूटिंग जारी रखी। सीरियल की शूटिंग दैहराबाद में चल रही है जहां तापमान बहुत ज्यादा है।
तेज गर्मी के कारण ही मदिराक्षी की ये हालत हुई। मदीराक्षी ने बताया,''मैं पहले से इतनी व्यस्त श्डूयल के कारण कमजोर महसूस कर रही थी। इसलिए जब डॉक्टर मुझे देखने आए और पूरा आराम करने की सलाह दी तो मुझे हैरत नहीं हूई।''
फिलहाल प्रोडक्शन टीम उन्हें हर आराम दे रही है लेकिन मदिराक्षी जानती हैं कि सेट पर उनकी जरूरत है इसलिए वे जल्द ठीक होने के लिए ज्यादा से ज्यादा खट्टे फल खा रही हैं और खुद को शांत रखने के लिए योगा कर रही हैं।