Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2: तुलसी नहीं नोयना के साथ मिहिर ने किया यज्ञ, बिखर जाएगा विरानी परिवार?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Update: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने कुछ ही महीनों में दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है। सीरियल में कई ट्विस्ट भी आ रहे हैं। तुलसी और मिहिर के रिश्ते में मुश्किल दौर शुरू हो चुका है। क्या उनकी यह दूरियां कम होंगी या बढ़ेंगी, जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हर एपिसोड के साथ मिहिर और तुलसी के रिश्ते में दूरी बढ़ रही है। यह दूरी और बढ़ेगी, जब तुलसी नोयना और मिहिर को साथ यज्ञ करते दिखे। आखिर किस वजह से मिहिर नोयना के साथ यज्ञ कर रहा है। तुलसी इस मौके पर उसके साथ क्यों नहीं है? जानिए अपडेट।
बा के जन्मदिन पर भी घर नहीं लौटा मिहिर
बेटी परी के खिलाफ गवाही देने की वजह से मिहिर, तुलसी से नाराज है। वह घर भी नहीं आ रहा है। ऑफिस में रहता है। लेकिन तुलसी को यकीन है कि बा के जन्मदिन को वह नहीं भूलेगा और पूजा में शामिल होने घर जरूर आएगा। लेकिन मिहिर घर नहीं आता है।
तुलसी ने नोयना और मिहिर को बा के जन्मदिन का यज्ञ करते देखा
जब मिहिर घर नहीं आता तो तुलसी ऑफिस पहुंचती है। वहां का नजारा देखकर वह चौंक जाती है। मिहिर उसे बिना बताए बा के जन्मदिन का यज्ञ कर रहा था। इस यज्ञ में मिहिर की करीबी दोस्त नोयना साथ बैठी थी। जिस जगह पर तुलसी को हाेना चाहिए था, वहां नोयना बैठी थी। यह देखकर तुलसी दुखी हो जाती है। तुलसी को महसूस होता है कि मिहिर शांति निकेतन और अपने रिश्तों से दूर हो चुका है। अब तुलसी इस मुश्किल से कैसे लड़ेगी? क्या उसका और मिहिर का रिश्ता बिखर जाएगा। यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
टॉप 2 में शामिल हो गया सीरियल
अपने ट्विस्ट के कारण ही सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ कुछ महीनों में ही टीआरपी चार्ट में टॉप 2 में शामिल हो चुका है। हालिया टीआरपी चार्ट में यह दूसरे नंबर रहा। पहले नंबर पर रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ है।