फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Krushna Abhishek's Saturday show going off air

अब कपिल शर्मा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे कृष्णा!

Tue, 12 Jul 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek's Saturday show going off air

कपिल शर्मा और उनकी टीम के लिए अच्छी खबर। कपिल के लिए प्रतिद्वंद्वि कृष्णा अभिषेक की चुनौती आने वाले दिनों में लगभग खत्म हो सकती है। खबर है कि कलर्स चैनल आने वाले दिनों में से कृष्णा के दो कॉमेडी शो (कॉमेडी नाइट्स लाइव और कॉमेडी नाइट्स बचाओ) में से किसी एक को खत्म कर सकता है या प्रसारण समय बदल सकता है। ऐसे में द कपिल शर्मा शो के सामने हफ्ते में एक दिन ही कृष्णा का कोई शो रहेगा। इस संबंध में कलर्स जल्द ही कोई फैसला लेगा।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि शनिवार को प्रसारित होने वाले कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, श्रृति सेठ और अदा खान के कॉमेडी नाइट्स बचाओ के हटने के ज्यादा मौके हैं। इसकी जगह महीने के अंत से रात को 10 बजे झलक दिखला जा को लाने की तैयारी है। जबकि रविवार को कृष्णा का शो (लाइव) बचा रह सकता है। वैसे अभी चैनल ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों सीरियलों का काम फिलहाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के हिसाब से चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि आम तौर पर ज्यादातर सितारे कॉमेडी नाइट्स बचाओ में आने से बचते हैं क्योंकि वहां उन्हें अपमानित होने का डर रहता है। शो का फॉरमेट ऐसा है कि इसमें मेहमान की खिल्ली उड़ाई जाती है। अतः लाइव के बचे रहने के ज्यादा मौके हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि कलर्स कॉमेडी नाइट्स बचाओ को हफ्ते में बीच में किसी दिन ला सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कलर्स पर अनिल कपूर का शो भी आने को तैयार है। वह शनिवार-रविवार की रात नौ बजे प्रसारित होगा। झलक को उसकी जगह नहीं दी जा सकती। अंततः चैनल के पास शनिवार-रविवार को रात 10 बजे का समय बचता है, जिसमें से तय है कि गाज कृष्णा के किसी एक शो पर गिरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed