{"_id":"58b4fc314f1c1bdf66831073","slug":"koffee-with-karan-kapil-sharma-s-fun-moments-with-karan-johar-on-the-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan: कपिल शर्मा ने की करण जौहर की बोलती बंद, देखें वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Koffee With Karan: कपिल शर्मा ने की करण जौहर की बोलती बंद, देखें वीडियो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
कहा जा रहा था कि करण जौहर और कपिल शर्मा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है जिसकी वजह से करण ने कपिल के साथ हाल ही में शूट किए गए 'कॉफी विद करण' के एपीसोड को टेलीकास्ट ना करने का फैसला किया है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस एपीसोड को जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा और हाल ही में इसके प्रोमो को रिलीज किया।
विज्ञापन
Trending Videos
'Koffee With Karan' में देखिए करण जौहर और कपिल शर्मा की मस्ती
प्रोमो में दिख रहा है कि किस तरह करण जौहर कपिल शर्मा की अंग्रेजी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। ये शो पूरी तरह से मजेदार होने वाला है क्योंकि दर्शकों को अभी तक सिर्फ कपिल शर्मा को दूसरों का इंटरव्यू लेते हुए देखा गया है ( जैसा कि वो अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में करते हैं), लेकिन इस बार सामने करण जौहर हैं जो काउच पर बैठे किसी भी स्टार को छोड़ते नहीं हैं।
देखिए 'कॉफी विद करण' में कपिल शर्मा और करण जौहर की मस्ती -
कहा जा रहा था कि शो में करण जौहर द्वारा बेहद पर्सनल सवाल पूछे जाने की वजह से कपिल नाराज हो गए थे और उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था। इसकी वजह से करण को लगा कि उनका ये एपीसोड मजेदार नहीं होने वाला और टेलीकास्ट ना करने का मन बना लिया। लेकिन अब साफ हो गया है कि कपिल शर्मा के साथ 'कॉफी विद करण' के इस एपीसोड को टेलीकास्ट किया जाएगा। तो तैयार रहिए।
देखिए 'कॉफी विद करण' में कपिल शर्मा और करण जौहर की मस्ती -
Get ready for the funniest serving of Koffee yet, as @KapilSharmaK9 will be taking the couch this Sunday on #KoffeeWithKaran! pic.twitter.com/Hg8h2XXk0J
— Star World (@StarWorldIndia) February 27, 2017