फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ishqbaaaz actress Nitika Mukherjee blessed with a baby girl

'इश्कबाज' की पिंकी आंटी बनीं मां, बेटी के जन्म पर कहा- 'मैं बहुत खुशनसीब हूं'

Mon, 23 Jul 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Ishqbaaaz actress Nitika Mukherjee blessed with a baby girl
नितिका आनंद

टीवी के पॉपुलर शो 'इश्कबाज' में पिंकी आंटी का रोल निभाने वाली यानी नीतिका मुखर्जी मां बन गई हैं । उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का जन्म 16 जुलाई को हुआ और मां-बेटी दोनों ठीक हैं । नीतिका ने खुद ये जानकारी मीडिया को दी है ।

विज्ञापन


 

उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए बताया, 'मेरी खूबसूरत बेटी का जन्म 16 जुलाई को हुआ । मैं दो दिन पहले ही हॉस्पिटल से वापस आई हूं । मैं बहुत भाग्यशाली हूं मेरी बेटी बहुत शांत है ।' पैरेंट्स ने अभी अपनी बेटी का नाम नहीं रखा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद यह कपल बेटी के जन्म की खुशी में एक छोटा सा फंक्शन भी करेगा । बता दें कि नीतिका ने साल 2006 में इंद्रजीत मुखर्जी से शादी की थी । यह उनका पहला बच्चा है । नीतिका ने मेटरनिटी लीव लेते हुए मई में 'इश्कबाज' छोड़ दिया था ।
विज्ञापन

नीतिका के पति इंद्रजीत मुखर्जी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं । उन्होंने टीवी सीरियल 'मोह-मोह के धागे' में काम किया था । नितिका के कैरेक्टर 'पिंकी' का 'ओह माई माता' डायलॉग काफी पॉपुलर है ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed