फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian idol 12 contestant Ashish Kulkarni shares His Experience With Amar ujala After 12 eviction

EXCLUSIVE: संगीतकार बनना चाहते हैं आशीष कुलकर्णी, इंडियन आइडल के विवाद पर कही ये बड़ी बात

Tue, 13 Jul 2021 08:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 13 Jul 2021 08:06 PM IST
सार

  • आशीष कुलकर्णी ने इंडियन आइडल के विवाद पर दी प्रतिक्रिया 
  • काम न मिलने पर आशीष कुलकर्णी संगीत छोड़ नौकरी की कर रहे थे तलाश  
  • आशीष ने कहा पवनदीप इस बार जीत सकता है खिताब

विज्ञापन
Indian idol 12 contestant Ashish Kulkarni shares His Experience With Amar ujala After 12 eviction
आशीष कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो इंडियन आइडल वैसे तो हमेशा सुर्खियों रहता है साथ ही चर्चा में रहते हैं इसके कंटेस्टेंट। इंडियन आइडल 12 भी इन दिनों चर्चा में है जिसमें हिस्सा लेकर प्रतिभागी दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं। अभी हाल ही में शो से बाहर हुए हैं आशीष कुलकर्णी। जिसके बाद आशीष के फैंस ने इस शो को खूब ट्रोल किया। जिसके बाद एलिमिनेशन से दुखी आशीष कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। आपको बता दें इस सिंगिंग रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को तय किया गया है। 

विज्ञापन


आशीष कुलकर्णी ने अमर उजाला से खास बातचीत की है। चलिए जानते हैं इस बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा है...

प्रश्न: आपकी एलिमिनेशन के बारे में क्या राय है?
उत्तर:
मैं पुणे का रहने वाला एक आम सिंगर हूं, बहुत सालों से ये कोशिश कर रहा था कि म्यूजिक में कुछ काम बन जाए। सबकुछ था माता-पिता का सहयोग भी था लेकिन वो पहचान नहीं मिल रही थी लेकिन इंडियन आइडल ने मुझे सलेक्ट किया और मेरे हुनर को पहचाना। मुझे उन्होंने ट्रेन किया, मेरा इतना मार्गदर्शन किया कि मैं यहां तक पहुंच पाया। मैं टॉप 7 में पहुंच गया। ऐसा मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मेरे लिए ये मेरी जिंदगी को बदलने का एक बड़ा अवसर था और यहां तक आना ही मेरे लिए एक बड़ी बात थी।

विज्ञापन

प्रश्न: आपकी राय में कौन जीतेगा इंडियन आइडल 12 ?
उत्तर:
हमारे सभी टॉप 15 सिंगर्स बहुत प्रतिभाशाली थे। अंजलि से लेकर शनमुख तक सब अलग-अलग शैली का गाना गाने में एक्सपर्ट हैं। मुझे दिल से कहना चाहूंगा कि भगवान करे अब कोई भी एलिमिनेशन न हो और सारे 6 बच्चों को विनर घोषित किया जाए क्योंकि सब प्रतिभाशली हैं। मुझे सब पर गर्व है सब मेरे करीबी दोस्त हैं।


प्रश्न : दानिश और अरुणिता की गायिकी पर क्या कहेंगे ?
उत्तर: सबमें अलग-अलग गुण हैं। दानिश की रेंज, उनका आत्मविश्वास वो बहुत कमाल का है। अरुणिता बहुत साफ गाती हैं। सायली बहुत ही अच्छा गाती हैं । उनकी तरह शायद ही कोई वर्सेटाइल सिंगर होगा। पवनदीप की अपनी अलग गायिकी है, शनमुख प्रिया का अपना अलग ही रंग-रूप है, वो भी बहुत प्रतिभाशली हैं। सबकी अपनी एक यूनिक क्वालिटी है। कौन जीतेगा मुझे कोई आइडिया नहीं।
 

Indian idol 12 contestant Ashish Kulkarni shares His Experience With Amar ujala After 12 eviction
आशीष कुलकर्णी - फोटो : ट्विटर

प्रश्न: क्या शनमुख प्रिया की गायिकी आप से बेहतर है ?
उत्तर: मैंने शनमुख प्रिया के साथ बहुत सारे डुएट गाए हैं। मैं जनता की राय का बहुत आदर करता हूं, लेकिन शनमुख के गाने भी बहुत यूनिक है। जैसा मैंने कहा हर किसी की अपनी स्किल है। कोई अगर एक शैली में अच्छा है तो दूसरा दूसरी शैली में अच्छा है।


प्रश्न: शो विवादों में रहा है, आपको क्या लगता है कितनी सच्चाई है इन आरोपों में?
उत्तर: अमित कुमार और किशोर दा के गाने सुन-सुनकर हम बड़े हुए हैं। तो उनकी जो भी राय है जो भी विचार हैं उसे एक छात्र के रूप में स्वीकार करके उस पर काम करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। जब भी मैंने अपने को-कंटेस्टेंट्स से बात की तो हम सबको यही लगता है कि उनकी जो भी राय है उसको समझ कर उसमें सुधार करना हमारी जिम्मेदारी है। एक प्रतिभागी के रूप में हम सिर्फ हमारे गानों पर ही ध्यान देते हैं। हमारा ध्यान सिर्फ उनके फीडबैक पर होता है कि वो क्या होगा। शो के बारे में उन्होंने जो कुछ भी कहा था वो पूरी तरह से मेकर्स का पॉइंट ऑफ व्यू है। उस बारे में हम कंटेस्टेंट्स को कुछ मालूम भी नहीं होता और हम ध्यान भी नहीं देते।

प्रश्न: जजों का बार-बार बदलना क्या बहुत प्रभावित करता है?
उत्तर: मुझे ऐसा नहीं लगता कि इससे परफॉरमेंस पर कुछ असर पड़ता है क्योंकि एक प्रतियोगी के रूप में आप अपने आर्ट फॉर्म के साथ सच्चाई से रहो, यही आपकी असली पहचान होती है। बाकि कोई चीज मायने नहीं रखती। मैं निर्माताओं का और इंडियन आइडल का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे कोविड भी हो गया था, जज प्रोसेस की बात हो या फिर कुछ और, बहुत कुछ बदला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमारी इतनी फिक्र की और उन्होंने हमारी परफॉरमेंस पर बिलकुल असर पड़ने नहीं दिया।

विज्ञापन

प्रश्न: आपकी गायिकी का सफर कैसे शुरू हुआ और कैसे इंडियन आइडल तक पहुंचे?
उत्तर: मेरे पिता जी को संगीत सीखने की इच्छा थी, लेकिन हालातों की वजह से वो सीख नहीं पाए थे। तो जब मैं छोटा था तो एक मराठी सीरियल का टाइटल ट्रैक मैं दिन भर गाता रहता था। उसके बाद मैंने क्लासिकल की तालीम ली। उसके बाद जैसे उम्र बढ़ती गई मैं खुद के कम्पोजिशन बनाने लगा। कई छोटे-मोटे शो किए। इन सबके बीच लॉकडाउन हो गया और काम ही मिलना बंद हो गया। रिकॉर्डिंग वगैरह सब बंद हो गया। सभी कलाकार परेशान थे। इस सफर में ऐसा समय आ गया था जहां मैंने म्यूजिक छोड़कर जॉब करने का निर्णय ले लिया था क्योंकि काम ही नहीं था। मैंने एमबीए किया है लेकिन गणपति के आसपास ही इंडियन आइडल के ऑडिशन आए तो मैंने अप्लाई किया और मैं सलेक्ट हो गया। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा मैं इतनी बार वहां पर गा चुका हूं।

प्रश्न: आगे क्या करने की योजना है? 
उत्तर: मुझे मेरी सोच लोगों के सामने लानी है। मुझे प्लेबैक में बहुत दिलचस्पी है। मैं अपने कम्पोजिशन लोगों के सामने लाना चाहता हूं। पवन दा के साथ मैं आगे काम करना चाहता हूं। खासतौर से मुझे म्यूजिक डायरेक्टर बनना है। 


प्रश्न: क्या ऐसे मंच प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए काफी हैं ?
उत्तर: अगर कोई प्रतिभागी ऐसे मंच पर आता है तो उसे कई लोग जानने लगते हैं। आखिरकार फैसला जनता के हाथों में होता है। ऐसे मंच अपनी पहचान बनाने का जरिया होता है और आगे काम मिलने की उम्मीद भी बढ़ जाती है।

प्रश्न: इस शो से जुड़ा कोई यादगार पल साझा करना चाहेंगे ? 
उत्तर: मैं ए आर रहमान सर को अपना गुरु मानता हूं। मैं बचपन से ही उनके सामने गाना चाहता था। मैं अपने दोस्तों को कहता था कि मुझे रहमान सर के सामने परफॉर्म करना है। जब वो शो में बतौर गेस्ट जज आए, मुझे परफॉर्म करना था और उसी वक्त मैं नर्वस हो गया तभी वो खुद स्टेज पर आए और मुझे बहुत दिलासा दिया था। ये बात मेरे लिए सबसे खूबसूरत याद के तौर पर हमेशा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed