{"_id":"57e8cd904f1c1b7e5d573e45","slug":"hina-khan-will-leave-the-show-ye-rishta-kya-kehlata-hai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने बच्चों की लव स्टोरी से खुश नहीं हैं अक्षरा, दी शो छोड़ने की धमकी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अपने बच्चों की लव स्टोरी से खुश नहीं हैं अक्षरा, दी शो छोड़ने की धमकी
अमित कर्ण। अमर उजाला मुंबई।
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के कलाकारों की विवादों के रिश्तेदारी हो गई है। पहले नैतिक बने करण मेहरा शो को छोड़ गए, अब अक्षरा बनी हिना खान भी शो छोड़ने की धमकियां दे रही हैं। हिना पर पहले भी बदमिजाज होने के आरोप लगते रहे हैं। दो-तीन महीने पहले सिंगापुर में शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स के साथ उनका अभद्र व्यवहार सामने आया था। अब वे शो को ही छोड़ने का फरमान जारी कर रही हैं। वे दरअसल अपनी मर्जी शो पर लादना चाहती हैं। वैसा न होने की सूरत में वे दो अक्टूबर से शो ना करने का मन बना चुकी हैं।
विज्ञापन
अक्षरा के साथ हुआ कुछ ऐसा कि शो छोड़ने की दे दी धमकी
अक्षरा की असुरक्षा
सूत्रों ने बताया, 'अक्षरा बनी हिना को इनसिक्योरिटी हो गई है। वे नहीं चाहती कि शो में आगे युवा जोड़ी कार्तिक और नायरा की लव स्टोरी दिखाई जाए। हिना का मन है कि शो की पूरी कहानी सिर्फ अक्षरा के चारों तरफ घूमती रहे। स्क्रीन पर सिर्फ अक्षरा ही दिखती रहे। ऐसा न होने पर वे शो से अलग हो जाएंगी।'
क्रिएटिव टीम की दलील
क्रिएटिव टीम से जुड़े लोगों के अपने तर्क हैं। उनके मुताबिक शो में लीप आ चुका है। वह अब युवा पीढ़ी के किस्सों के संसार में दस्तक दे चुकी है। लिहाजा हिना की डिमांड कैसे पूरी की जाए? नतीजतन हिना को समझाने को प्रॉडक्शन हाउस और चैनल के लोग एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, पर हिना है कि मानती नहीं। बहरहाल अंतिम नतीजा तो 2 अक्टूबर को देखने को मिलेगा।