हिना खान के सामने प्रियांक ने एयरहोस्टेस को छेड़ा, VIDEO हुआ वायरल तो यूजर्स ने लताड़ा
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती हुई थी । ये दोस्ती घर के बाहर भी कायम है । हाल ही में हिना खान ने प्रियांक शर्मा के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया । देखते ही देखते हिना का यह वीडियो वायरल हो गया ।
Lol @priyanksharmaaa 🤣🤣🤣 Guys it’s a must watch.. And plz don’t be judgemental.. it’s just a joke..
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
तब प्रियांक अपनी बात काे पलटते हुए कहते हैं कि उन्हें कॉफी चाहिए । हिना ये भी बताती हैं कि कॉफी देने वो एयरहोस्टेस खुद नहीं आई । किसी और को भेज दिया । हिना ने मजाक के तौर पर ये वीडियो सोशल साइट पर डाला था ।
लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने नाराजगी जताई । हिना ने वीडियो में उस एयरहोस्टेस का नाम लिया है । इसको लेकर यूजर्स ने हिना और प्रियांक को लताड़ा । हालांकि हिना ने लिखा था कि यह एक मजाक है । इसे देखने के बाद जज मत करने लग जाइएगा ।