फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दिया और बाती' एक्ट्रेस को शूटिंग के दौरान कुत्ते ने काटा, आनन-फानन में लगे इतने इंजेक्शन

Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Updated Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Dog bites actress Prachi Tehlan on the sets of Ikyawaan
टीवी शो 'इक्यावन' के सेट पर उस वक्त एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ जब शूटिंग के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस को कुत्ते ने काट लिया। दरअसल, स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'इक्यावन' की लीड एक्ट्रेस सुशील यानि प्राची को एक सीन के दौरान कुत्ते ने काट लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों के साथ एक सीन करना था, इसी दौरान उनमें से एक कुत्ता प्राची पर झपट पड़ा।
Dog bites actress Prachi Tehlan on the sets of Ikyawaan
घटना के बारे में बताते हुए प्राची कहती हैं कि, 'उसने मेरी जांघों के निचले हिस्से में पूरी ताकत से काटा। हाथों में जो एक डंडा था उस पर भी झपटा मारा और दांत गड़ाने लगा। सीन में मुझे ऐसे एक्ट करना था कि मैं कुत्तों से नहीं डरती क्योंकि मेरा किरदार निडर लड़की का है। 
Dog bites actress Prachi Tehlan on the sets of Ikyawaan
इस घटना के तुरंत बाद डॉक्टर को सेट पर बुलाया गया। प्राची कहती हैं कि 2 इंजेक्शन तुरंत लगाए गए। 5 और इंजेक्शन लगाए जाने बाकि है। फिलहाल प्राची इन दिनों आराम कर रहीं हैं। जल्द वो अगले एपिसोड की शूटिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dog bites actress Prachi Tehlan on the sets of Ikyawaan
'दिया और बाती' में पाकिस्तानी बाला का किरदार निभाकर मशहूर हुई प्राची फिलहाल 'इक्यावन' में नजर आती है। सीरियल की कहानी पर बात करें तो इन दिनों शो में सत्या और सुशील की दोस्ती होती दिखाई दे रही है, वहीं शो की टीआपी में भी पहले से बढ़त बना ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed