फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Chum Darang denies Dating rumors with Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra after actor confirms relationship

Karan Veer-Chum: करण वीर को डेट नहीं कर रहीं चुम, अभिनेता के प्यार के कबूलनामे के बाद अभिनेत्री का बड़ा बयान

Sun, 23 Mar 2025 12:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

Karan Veer-Chum Darang: बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करण वीर मेहरा की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आई। घर के बाहर भी दोनों के प्यार के चर्चे हो रहे हैं। अब चुम ने करण वीर के साथ अपने रिश्ते पर बात की। 

विज्ञापन
Chum Darang denies Dating rumors with Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra after actor confirms relationship
चुम दरांग और करण वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग और करण वीर मेहरा की बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। घर में अपने समय के दौरान करण ने चुम के लिए अपनी रोमांटिक फीलिंग्स के बारे में बात की थी, लेकिन चुम ने अपने एक्स के साथ सुलह की संभावना पर संकेत दिया, जिसके साथ वह 10 साल से अधिक समय से रिश्ते में थीं। इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइन डे पर करण ने चुम लिए अपने प्यार का इजहार किया और अपने रिश्ते की पुष्टि की।

विज्ञापन

करण के साथ रिश्ते पर चुम ने दी प्रतिक्रिया
अब चुम ने करण के साथ रिश्ते में होने से इनकार कर दिया। उन्होंने टाइम्स नाउ के साथ साक्षात्कार में कहा, 'हमारे बीच कुछ भी नहीं है, यह सिर्फ दोस्ती है। अगर भविष्य में मेरे साथ कुछ हुआ तो लोग इसके बारे में जान जाएंगे। मैंने 14 तारीख, वेलेंटाइन डे को कुछ पोस्ट किया और लोगों ने हमारे रिश्ते की पुष्टि की। ऐसा कुछ भी नहीं है, कोई रिश्ता नहीं है। रिश्ते का नाम दोस्ती है।'
Cricket In Movies: इन फिल्मों में दिखा क्रिकेट का जादू, जज्बे और संघर्ष को दिखाती हैं कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

लव एंगल पर क्या बोलीं चुम
इसके अलावा अभिनेत्री ने कहा कि बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले उन्हें यकीन था कि वह कोई भी लव एंगल नहीं दिखाएंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि करण के साथ-साथ शिल्पा शिरोडकर और दिग्विजय सिंह राठी के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। चुम ने कहा, 'बाहर हम चीजों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या है।'

विज्ञापन

करण वीर का कबूलनामा
चुम द्वारा साझा किए गए वैलेंटाइन डे के वीडियो में करण के प्यार को लेकर किए गए कबूलनामे को सुना गया था। इससे पहले करण ने चुम के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और कहा, 'चुम और मैं अभी नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। हम वैसे ही शुरुआत कर रहे हैं जैसे हमने बिग बॉस में की थी, हम मिल रहे हैं, 'हैलो, हाय कैसे हो?'। 'बिग बॉस 18' में जहां चुम को चौथे स्थान पर एलिमिनेट कर दिया गया, वहीं करण वीर ने रियलिटी शो जीत लिया।
Disha patani: IPL में दिशा पाटनी के ठुमके देख यूजर्स को याद आईं अनुष्का भाभी, जानिए किसको बताया बेस्ट?  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed