फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   brahmarakshas got the highest trp in the television

सास-बहू और बेटियों को निगल गया 'ब्रह्मराक्षस'

Sun, 04 Sep 2016 03:20 PM IST
सुनीता पाण्डेय / बीबीसी हिंदी
सुनीता पाण्डेय / बीबीसी हिंदी Updated Sun, 04 Sep 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
brahmarakshas got the highest trp in the television
जी टीवी का नया धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस' टीआरपी की दौड़ में पहले ही हफ्ते सबसे आगे निकल गया। 6 अगस्त से शुरू हुए इस धारावाहिक ने पहले ही दिन से दर्शकों को बांध रखा है। इस एक्शन-थ्रिलर धारावाहिक में एक काल्पनिक और क्रूर राक्षस नव वधुओं को परेशान करता हुआ दिखाया गया है। इसने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है। लंबे समय से टीआरपी की सूची में सबसे ऊपर रहने वाला धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' इस हफ्ते खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। लगता है नफरत और प्यार से भरी इस लव स्टोरी में अभि और प्रज्ञा के रोमांस का तड़का दर्शकों को ज्यादा रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें'

brahmarakshas got the highest trp in the television
वहीं स्टार प्लस का चर्चित धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' से दर्शक अभी भी जुड़े हुए हैं। यह इस हफ्ते भी तीसरे नंबर पर बना रहा। 'अहम' की मौत के बाद स्टार प्लस का धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' टीआरपी लिस्ट से लगभग गायब ही हो गया था। सीरियल में कुछ नए ट्रैक के साथ नजीम (अहम) को वापस लाया गया है लेकिन इसे अहम नहीं बल्कि जग्गी के किरदार में दिखाया जा रहा है। इसी के साथ धारावाहिक साथ निभाना साथिया ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली। पांचवे नंबर पर है कलर्स का धारावाहिक शक्ति-अस्तित्व के अहसास की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रियलटी शोज

brahmarakshas got the highest trp in the television
रिएलिटी शो की सूची में इस हफ्ते भी नंबर वन पर है स्टार प्लस का डांस प्लस 2। सोनी चैनल का द कपिल शर्मा शो दूसरे नंबर पर टिका हुआ है। जहां तक आने वाले शोज की बात है सोनी चैनल पर 10 सितंबर से बच्चों का रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' शुरू हो रहा है। यह 4 से 13 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए सबसे बड़ा डांस रियलिटी शो होगा।
 
विज्ञापन

डांस रियलटी शो

brahmarakshas got the highest trp in the television
'नच बलिए' जैसे शो को जज करने के बाद शिल्पा शेट्टी अब 'सुपर डांसर' में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर, निर्माता एवं निर्देशक अनुराग बसु के साथ जज के रूप में नजर आएंगी। वहीं फिल्मकार महेश भट्ट स्टार प्लस पर धारावाहिक नामकरण लेकर आ रहे हैं, जो दस साल की एक लड़की की कहानी है। इंटरटेनमेंट चैनलों की दौड़ में इस बार भी सबसे आगे रहा 'स्टार प्लस'। दूसरे नंबर पर है 'जी टीवी' और तीसरे नंबर पर 'कलर्स'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed